दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

निगम आयुक्त दशरथ सिंह राजपूत ने टैक्स जमा करने और सड़क अतिक्रमण को लेकर जनता से की अपील

भिलाई 03। नए साल 2026 की शुरुआत हो चुकी है इसके साथ ही नए वित्तीय वर्ष मार्च 2026-27 को लेकर, बैंक, नगर निगम, नगर पंचायत सहित तमाम शासकीय संस्थाएं टैक्स सहित अन्य करो की वसूली अभियान तेज कर दी है। कई शासकीय संस्थाओं को 31 मार्च 2026 को क्लोजिंग निपटान करना पड़ता है।

ऐसे में नगर पालिक निगम भिलाई-चरौदा ने भी टैक्स वसूली के लिए कमर कस ली। इस विषय पर निगम आयुक्त दशरथ सिंह राजपूत ने नगर पालिक निगम भिलाई-चरौदा के क्षेत्रवासियों से समय पर संपूर्ण टैक्स जमा करने की अपील की है। बार-बार चेताने के बाद भी जिन प्रापर्टी टैक्स बकायादारों ने निगम कार्यालय में टैक्स जमा नहीं करवाया, उनके खिलाफ निगम जल्द ही कार्रवाई भी की जाएगी।

आयुक्त ने कहा कि निगम प्रशासन ने शहरवासियों को संपत्ति कर और दुकान किराया समय पर जमा करने के लिए आगामी दिनों में छुट्टियों के बावजूद नगर निगम स्थित काउंटर कार्यालय खुला रखेगी, ताकि करदाता बिना किसी बाधा के अपना टैक्स जमा कर सकें। 31 मार्च तक टैक्स जमा नहीं करने वालों पर पेनल्टी लगाई जाएगी और समय बढ़ने के साथ पेनल्टी की दर भी बढ़ती जाएगी। अधिभार से बचने के लिए समय पर अपना पूरा टैक्स जमा कर निगम क्षेत्र के विकास में अपनी भूमिका निभाएं।

निगम आयुक्त दशरथ सिंह राजपूत ने क्षेत्रवासियों से सर्विस रोड पर अतिक्रमण नहीं करने की भी अपील की है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश सड़क सुरक्षा माह चल रहा है। आम जनता को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है साथ ही सड़कों पर किए अतिक्रमण को भी हटाया जा रहा है। पिछले रविवार को भिलाई चरोदा क्षेत्र के सर्विस पर हुए अतिक्रमण को प्रशासन द्वारा हटाया गया है साथ ही कई गाड़ियों को जप्त किया गया है।

यह अभियान निरंतर जारी रहेगा आने वाले दिनों में ही  भिलाई-चरौदा पुलिस-प्रशासन के साथ मिलकर बड़ी कार्यवाही करेगी। जनता से अपील है कि कार्यवाही से बचने के लिए नियमों का पालन करें, रोड पर किसी भी प्रकार से अतिक्रमण ना करे ताकि वाहन चालकों को दिक्कत हो, दुर्घटना हो या अन्य कोई अप्रिय की स्थिति बने।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button