छत्तीसगढ़फीचर्ड

पत्नी से अवैध प्रेम संबंध के कारण हथौड़े से वार कर हत्या का प्रयास करने वाला आरोपी और सहयोगी गिरफ्तार

अवैध प्रेम संबंध व पारिवारिक विवाद बना हत्या के प्रयास की वजह, पुलिस ने किया सनसनीखेज मामले का खुलासा…दन्तेश्वरी तालाब पचरी में जानलेवा हमला – हथौड़े से वार करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए…पुलिस की त्वरित कार्यवाही – हत्या के प्रयास में शामिल दो आरोपी गिरफ्तार, हथियार जप्त…एसपी के निर्देश पर थाना प्रभारी द्वारा ग्राम सांकरा में घटित हत्या के प्रयास के गंभीर प्रकरण में त्वरित व प्रभावी कार्यवाही करते हुए एक सप्ताह के भीतर घटना का खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है…

 

धमतरी। दिनांक 04.01.2026 को ग्राम सांकरा स्थित दन्तेश्वरी मंदिर तालाब पचरी में अज्ञात आरोपियों द्वारा पीड़ित धनेश्वर जोगी (35 वर्ष) पर किसी ठोस वस्तु से सिर एवं सिर के पिछले हिस्से में प्राणघातक हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घटना की सूचना पर थाना सिहावा में अपराध क्रमांक 01/2026, धारा 109(1) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

विवेचना के दौरान पीड़ित के तकनीकी साक्ष्य एवं तकनीकी विश्लेषण से यह तथ्य सामने आया कि पीड़ित धनेश्वर जोगी का आरोपी जितेन्द्र कुमार चंदनिया की पत्नी से लगातार संपर्क था। पूछताछ में यह स्पष्ट हुआ कि दोनों के मध्य अवैध प्रेम संबंध थे, जिस कारण आरोपी जितेन्द्र चंदनिया का अपनी पत्नी एवं पीड़ित के साथ पूर्व से विवाद चला आ रहा था।
इसी क्रम में घटना के दिन दोपहर में पीड़ित का विवाद आरोपी चन्द्रप्रकाश चंदनिया की पत्नी के साथ भी हुआ था।

उक्त बातों से आक्रोशित होकर दोनों आरोपी जितेन्द्र चंदनिया एवं चन्द्रप्रकाश चंदनिया ने आपस में षड्यंत्र रचकर, यह जानते हुए कि पीड़ित प्रतिदिन शाम को दन्तेश्वरी तालाब पचरी में बैठता है, दिनांक 04.01.2026 की शाम लगभग 06:00 बजे अंधेरे का लाभ उठाकर जान से मारने की नीयत से हमला किया।

आरोपी जितेन्द्र चंदनिया द्वारा लोहे के हथौड़े से पीड़ित के सिर के पीछे वार किया गया, जिससे वह नीचे गिर पड़ा। इसके पश्चात आरोपी चन्द्रप्रकाश चंदनिया द्वारा पीड़ित के पीठ में लात मारकर उसे पुनः गिरा दिया गया।

पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों द्वारा अपराध स्वीकार किए जाने पर उनका मेमोरेंडम कथन लिया गया। मेमोरेंडम के आधार पर घटना में प्रयुक्त लोहे का हथौड़ा विधिवत जप्त किया गया। अपराध घटित करने के पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

आरोपीगणों का नाम
(01) जितेन्द्र कुमार चंदनिया पिता स्व० प्रेमलाल चंदनिया उम्र 38 वर्ष साकिन सतनामी पारा सांकरा थाना सिहावा जिला धमतरी (छ.ग.)

(02) चन्द्रप्रकाश चंदनिया पिता बिसहत लाल चंदनिया उम्र 43 वर्ष साकिन सतनामी पारा सांकरा थाना सिहावा जिला धमतरी (छ.ग.)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button