दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

झूठी शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला फरार आरोपी बलौदाबाजार से गिरफ्तार

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र की रहने वाली प्रार्थिया दिनांक 19.11.2025 को थाना जामुल उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि उसकी पुत्री पीड़िता की जान पहचान रायपुर के रहने वाले हेमंत अग्रवाल से था, प्रार्थिया की पुत्री को झूठा शादी कर अपने साथ पत्नी के रूप में रखा था।

पीड़िता हेमंत अग्रवाल के साथ नहीं रहना चाहती है। जिसे आरोपी द्वारा जबरदस्ती घर से उठाकर अपने साथ ले गया है। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक – 918/2025
धारा – 85, 115(2), 64(2),(एम), 138, 351(3), 89 बीएनएस अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

जामुल पुलिस द्वारा मामले को संज्ञान में लेकर आरोपी हेमंत अग्रवाल की पतासाजी में जुट गई। आरोपी को अपराध दर्ज होने की जानकारी प्राप्त होने पर अपने निवास स्थान से फरार हो गया और अन्यत्र लुक-छिप कर रहने लगा।

इसी दौरान सूचना प्राप्त हुआ की आरोपी गीतपुरी बलौदाबाजार में अपना नाम बदलकर रह रहा है सूचना प्राप्त होते ही जामुल पुलिस द्वारा मौके पर दबिश देकर घेराबंदी कर आरोपी हेमंत कुमार अग्रवाल को पकड़ा गया। आरोपी से पुछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया।

आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में केन्द्रीय जेल भेजा गया। इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी जामुल निरीक्षक रामेन्द्र सिंह, उप निरीक्षक पुनितराम सूर्यवंशी, आरक्षक शौकत खान, ललित साहू का विशेष योगदान रहा।

आरोपी- हेमंत अग्रवाल, उम्र 41 साल, अम्लेश्वर जिला दुर्ग

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button