छत्तीसगढ़फीचर्ड

UPI के माध्यम से ऑनलाईन लाखों रूपये चोरी करने आरोपी गिरफ्तार, आरोपी चोरी के कई मामलों में जेल में रह चुका है निरूद्ध

रायपुर। प्रार्थिया निवासी आजाद चौक रायपुर ने थाना आजाद चौक में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह दिनांक 13.01.2026 को प्रातः ट्रेन से रायपुर रेलवे स्टेशन में उतरकर अपने घर जाने हेतु आटो में बैठी घर पहुंचने के उपरांत वह अपने पिट्ठू बैंग के साईड पाकेट में देखी तो उसका मोबाईल फोन नहीं था। प्रार्थिया द्वारा अपने गुम हुये मोबाईल नंबर को बंद कराकर पुनः उसी नंबर का सिम प्राप्त कर चालू कराने पर उसके मोबाईल फोन में उसके बैंक खाता से 5,000/- रूपये आहरण होने का मैसेज आया।

जिस पर प्रार्थिया अपने खाते का स्टेटमेंट निकालकर देखी तो उसके बैंक खाते से कोई अज्ञात आरोपी यूपीआई के माध्यम से अलग-अलग किश्तों में दिनांक 13.01.2026 से 16.01.2026 के मध्य कुल 2,26,562 रूपया निकाल लिया था।

कोई अज्ञात आरोपी प्रार्थिया के बैग के साईड जेब में रखे मोबाईल फोन को चोरी कर उसके बैंक खाते से यूपीआई के माध्यम से कुल 2,44,562 रूपये चोरी कर लिया, कि प्रार्थिया की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना आजाद चौक में अपराध क्रमांक 16/26 धारा 303(2) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी आजाद चौक के नेतृत्व में थाना आजाद चौक पुलिस की टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थिया से विस्तृत पूछताछ कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा प्रार्थिया के बतायेनुसार उसके आने वाले मार्गो में लगे सी.सी.टी.कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ ही आटो के संबंध में भी जानकारी एकत्र किया गया।

टीम के सदस्यों द्वारा यू.पी.आई. की जानकारी प्राप्त कर अज्ञात आरोपी संबंध में तकनीकी विश्लेषण करते हुये आरोपी को चिन्हांकित करने में सफलता मिली तथा आरोपी की पहचान हीरापुर कबीर नगर रायपुर निवासी आयुष डागा के रूप में करते हुये उसकी पतासाजी कर उसे पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।

आरोपी आयुष डागा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की नगदी रकम 70,000/- रूपये तथा प्रकरण से संबंधित मोबाईल फोन एवं 01 दोपहिया वाहन जप्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

आरोपी आयुष डागा पूर्व में चोरी के लगभग 01 दर्जन प्रकरणों में रायपुर के थाना कबीर नगर, पुरानी बस्ती, कोतवाली सहित मध्य-प्रदेश के ग्वालियर, महाराष्ट्र के गोंदिया एवं उडीसा से जेल निरूद्ध रह चुका है।

प्रकरण में संलिप्त एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे है।

गिरफ्तार आरोपी- आयुष डागा पिता अनिल डागा उम्र 26 साल निवासी शुभ लाभ पेपर मील हीरापुर थाना कबीर नगर जिला रायपुर।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button