छत्तीसगढ़फीचर्ड

SP लक्ष्य शर्मा ने ऑनलाइन सट्टा गेमिंग एप का किया खुलासा: भिलाई के दो आरोपी सहित 5 गिरफ्तार, करोड़ों के लेन देन का खुलासा

शिवा बुक ऑनलाईन सट्टा एप के ब्रांच की अगली कड़ी को गुरुग्राम हरियाणा जाकर किया गया ध्वस्त। शिवा बुक का नाम बदलकर 100 पैनल एवं फेयर प्ले के नाम से ऑनलाईन बैटिंग एप से ऑनलाईन जुआ खेला रहे थे…आरोपियों द्वारा संगठित होकर बड़े पैमाने पर शिवा बुक ऑनलाईन सट्टा एप के माध्यम से देश के विभिन्न राज्यों में चलाया जा रहा था ऑनलाईन बैटिंग एप का नेटवर्क…आरोपियों के कब्जे से नगदी रकम 22000 रू एवं अलग.अलग बैंक खातों में 91175 रूपये कुल 113175 रूए 19 नग मोबाईल फोनए 02 नग लैपटापए 03 नग एटीएम कार्ड 01 नग वाई फाई राउटरए 14 नग सिम कार्ड जुमला कीमती 498175 रूपये को किया गया जप्त…आरोपियों के कब्जे से लगभग 8 करोड़ रू का बैंक ट्रांजेक्सन का रिकार्ड पाया गया है…ऑनलाईन जुआ में उपयोग करने वाले कुल 07 बैंक खातों को कराया गया सीज…प्रकरण में वर्तमान दिनांक तक कुल 13 आरोपियों को किया जा चुका है गिरफ्तार…

 

खैरागढ़। पुलिस अधीक्षक लक्ष्य शर्मा के द्वारा जिले में अवैध गतिविधियों एवं जुआ सट्टा पर अधिक से अधिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे, इसी दौरान पूर्व में थाना छुईखदान क्षेत्रांतर्गत ऑनलाईन जुआ खेलने वाले व्यक्ति के विरूद्ध अपराध क्रमांक 187/25 धारा 6,7 छ ग जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 कायम कर पूर्व में 08 आरोपियों को आनलाईन गेमिंग एप के माध्यम से जुआ सट्टा खेलाते पाये जाने से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया था एवं अन्य आरोपियों की पतातलाश तकनीकी साक्ष्य के आधार पर की जा रही थी।

जिनके बारे में पुख्ता जानकारी गुरुग्राम हरियाणा क्षेत्र में होने से पुलिस टीम केसीजी द्वारा लगातार सघन जाँच व तलाशी पश्चात आरोपीगण को मल्टी स्टोरी बिल्डिंग में गेमिंग ऐप संचालित करना पाए जाने से दबोचा गया जिनके नाम 01 देवेंद्र सिंह पिता ओंकार सिंह उम्र 30 वर्ष पता शांति नगर भिलाई 02 हर्ष प्रजापति पिता संतोष प्रजापति उम्र 22 वर्ष पता वार्ड क्रमांक 16 गदा चैक सुपेला भिलाई 03 राजा मुखिया पिता विनोद मुखिया उम्र 28 वर्ष पता ग्राम धमसायींन जिला दरभंगा बिहार 04 मोतीलाल श्रीवास पिता बजरंग श्रीवास उम्र 24 वर्ष पता ग्राम मंद्रगोढ़ी जिला शक्ति 05 उमेश मुखिया पिता डोमी मुखिया उम्र 32 वर्ष पता ग्राम धमुवारा जिला दरभंगा बिहार है।

जिनसे पूछताछ पर आरोपियों द्वारा ऑनलाईन सट्टा गेमिंग ऐप संचालित कर लोगों को रूपये पैसे का दांव लगाकर सट्टा खिलाना स्वीकार करने पर तथा पुलिस को गुमराह करने व बचने के लिये शिवा बुक का नाम बदलकर 100 पैनल एवं फेयर प्ले के नाम से ऑनलाईन बैटिंग एप से ऑनलाईन जुआ खेला रहे थे।

आरोपियों के कब्जे से नगदी रकम 22,000 रू एवं बैंक खतों में 91175 रूपये कुल 113175 रू नगदए 19 नग मोबाईल फोन 02 नग लैपटापए 03 नग एटीएम कार्ड 01 नग वाई फाई राउटर 14 नग सिम कार्ड जुमला कीमती 498175 रुपये जप्त किया गया है।

आरोपीगण द्वारा आनलाईन जुआ सट्टा खेलाने में प्रयुक्त बैंक खातों की जांच करने पर लगभग 8 से 10 करोड़ का लेनदेन करना पाया गया है, आरोपियों के विरुद्ध उक्त धारा सदर का अपराध करने का पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया जाएगा। प्रकरण के विवेचना के आधार पर अन्य आरोपियों की पता तलाश जारी है।

नाम आरोपी
01 देवेंद्र सिंह पिता ओंकार सिंह उम्र 30 वर्ष पता शांति नगर भिलाई
02 हर्ष प्रजापति पिता संतोष प्रजापति उम्र 22 वर्ष पता वार्ड क्रमांक 16 गदा चैक सुपेला भिलाई
03 राजा मुखिया पिता विनोद मुखिया उम्र 28 वर्ष पता ग्राम धमसायींन जिला दरभंगा बिहार
04 मोतीलाल श्रीवास पिता बजरंग श्रीवास उम्र 24 वर्ष पता ग्राम मंद्रगोढ़ी जिला शक्ति
05 उमेश मुखिया पिता डोमी मुखिया उम्र 32 वर्ष पता ग्राम धमुवारा जिला दरभंगा बिहार

जप्त संपत्ति
नगदी रकम 22000 रू एवं बैंक खतों में 91175 रूपये कुल 113175 रू नगदए 19 नग मोबाईल फोनए 02 नग लैपटापए 03 नग एटीएम कार्ड 01 नग वाई फाई राउटर 14 नग सिम कार्ड जुमला कीमती 498175 रुपये चार लाख अन्ठानबे चार सौ तिरालिस रूपये।

अपराध क्रमांक – 187/2025
धारा 6, 7 छ0ग0 जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 धारा 112, 318(4) बीएनएसए 66 डी आईटी एक्ट।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button