खास खबरफीचर्डविविध

बांग्लादेश ने T20 वर्ल्ड कप नहीं खेलने का लिया फैसला, ICC कर सकता है बाहर

बैठक के बाद बीसीबी अध्यक्ष अमिनुल ने कहा, हम लगातार आईसीसी से संपर्क जारी रखेंगे। बांग्लादेश विश्व कप में खेलना चाहता है, लेकिन वे अपने मैच भारत में नहीं खेलेगा। हम लगातार लड़ाई जारी रखेंगे। आईसीसी बोर्ड की बैठक में कई आश्चर्यजनक फैसले हुए। मुस्तफिजुर का मामला एकमात्र मामला नहीं है। इसे लेकर एकमात्र फैसला भारत ले रहा है…

 

नईदिल्ली (ए)। बांग्लादेश अपनी हठ पर कायम है और आईसीसी के अल्टीमेटम के बावजूद उसने एक बार फिर दोहराया है कि वह भारत में टी20 विश्व कप के मैच नहीं खेलेगा। ढाका में गुरुवार को बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) और खिलाड़ियों की अंतरिम सरकार के खेल सलाहकार आसिफ नजरुल के साथ बैठक हुई। इस बैठक के बाद बीसीबी के अध्यक्ष अमिनुल इस्लाम बुलबुल ने बताया कि उनका रुख स्पष्ट है।

आसिफ नजरुल के साथ बैठक में बीसीबी अध्यक्ष अमिनुल, सीईओ निजामुद्दीन के साथ-साथ बांग्लादेश टीम के कुछ खिलाड़ी शामिल थे। ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, खिलाड़ी विश्व कप में हिस्सा लेना चाहते हैं, लेकिन बीसीबी ने बैठक के बाद एक बार फिर पुराना राग अलापा है और कहा है कि उनकी टीम इस टूर्नामेंट के लिए भारत की यात्रा नहीं करेगी।

बैठक के बाद बीसीबी अध्यक्ष अमिनुल ने कहा, हम लगातार आईसीसी से संपर्क जारी रखेंगे। बांग्लादेश विश्व कप में खेलना चाहता है, लेकिन वे अपने मैच भारत में नहीं खेलेगा। हम लगातार लड़ाई जारी रखेंगे। आईसीसी बोर्ड की बैठक में कई आश्चर्यजनक फैसले हुए। मुस्तफिजुर का मामला एकमात्र मामला नहीं है। इसे लेकर एकमात्र फैसला भारत ले रहा है।

अमिनुल ने कहा, आईसीसी ने भारत से बाहर मैच आयोजित करने के हमारे अनुरोध को अस्वीकार कर दिया था। हमें विश्व क्रिकेट की स्थिति के बारे में कोई जानकारी नहीं है। इसकी लोकप्रियता घट रही है। उन्होंने दो करोड़ लोगों को कैद कर रखा है। क्रिकेट ओलंपिक में शामिल होने जा रहा है, लेकिन अगर हमारे जैसा देश वहां नहीं जा रहा है, तो यह आईसीसी की विफलता है। उन्होंने हमें 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया था, लेकिन वैश्विक संस्था ऐसा नहीं करती हैं। आईसीसी श्रीलंका को सह-मेजबान कह रहा है। वे सह-मेजबान नहीं हैं। यह एक हाइब्रिड मॉडल है।

बांग्लादेश की अंतरिम सरकरार के खेल सलाहकार आसिफ नजरुल ने कहा, हमें उम्मीद है कि आईसीसी हमें श्रीलंका में खेलने का मौका देगी। भारत न जाने का फैसला हमारी सरकार ने लिया है।

अब तक क्या-क्या हुआ

  • इस विवाद की शुरुआत कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) द्वारा बांग्लादेश के स्टार पेसर मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल 2026 से रिलीज करने के बाद हुई।
  • बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने फिर भारत में सुरक्षा का हवाला देकर टी20 विश्व कप के मैच भारत में नहीं खेलने की मांग की।
  • उन्होंने आईसीसी के सामने यह भी विकल्प रखा कि बांग्लादेश को ग्रुप सी से हटाकर ग्रुप बी में शामिल किया जाए और आयरलैंड को ग्रुप सी में भेजा जाए। ऐसा इसलिए क्योंकि ग्रुप बी के मैच श्रीलंका में होने हैं।
  • आईसीसी के अधिकारियों ने बांग्लादेश में बीसीबी के अधिकारियों के साथ बैठक की थी।
  • फिर 21 जनवरी को आईसीसी बोर्ड की बैठक हुई जिसमें बांग्लादेश की मांग बहुमत के आधार पर खारिज कर दी गई।
  • आईसीसी ने बांग्लादेश को अल्टीमेटम दे दिया कि या तो वह तय कार्यक्रम के अनुसार भारत में खेले या उसकी जगह स्कॉटलैंड की टीम में शामिल किया जाएगा।
  • आईसीसी के अल्टीमेटम के बाद बीसीबी और खिलाड़ियों की अंतरिम सरकार के खेल सलाहकार आसिफ नजरुल के साथ बैठक हुई।
  • बैठक के बाद बीसीबी ने फिर पुराना राग अलापते हुए कहा कि उसकी टीम भारत नहीं जाएगी।
  • आईसीसी पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि तय कार्यक्रम में बदलाव नहीं होगा, ऐसे में यह देखना होगा कि बांग्लादेश के हठ के बाद क्रिकेट की वैश्विक संस्था का क्या रुख होता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button