छत्तीसगढ़फीचर्ड

विधवा महिला को शादी के बहाने होटल बुलाकर बलात्कार करने का प्रयास करने और 4 लाख रुपए ब्लैकमेल कर वसूलने वाला आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। दिनांक 08.12.2025 को प्रार्थिया थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन पेश का रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रशांत मंडल पिता प्रदीप मंडल उम्र 34 वर्ष निवासी सोरखा टंकी वाला गेट प्रिंस मेडिकल स्टोर्स 11 सोरखा नोएडा उत्तर प्रदेश से shaadi.com के माध्यम से पहचान हुआ था।

जिसमें प्रशांत अपने आप को डॉक्टर बताकर प्राथिया का मोबाइल नंबर लेकर दोनों आपस में बात करने लगे आरोपी तुम्हारे परिवार से मिलकर शादी की बात करूंगा बोलकर दिनांक 07.06.25 को रायपुर आया और फोन कर एक होटल में बुलाया यह दोनों थोड़ी देर बातचीत करने बाद आरोपी प्रार्थिया से शारीरिक संबंध बनाने के नियत से जोर जबरदस्ती करने लगा।

प्रार्थिया धक्का देकर वहां से भाग गई, कुछ देर बाद आरोपी फोन कर इनकी फोटो वायरल कर जान से मारने की धमकी देकर किस्त किस्त में कुल चार लाख रुपए ले लिया कि प्रार्थिया की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर आरोपी के मोबाइल नंबर का कॉल डिटेल लोकेशन साइबर सेल रायपुर से प्राप्त कर टीम बनाकर नोएडा दिल्ली के लिए रवाना हुआ, जहां आरोपी को पकड़कर थाना सेक्टर 113 में दिनांक 20.01.2026 को विधिवत् गिरफ्तार कर ट्रांजीट रिमांड लेकर रायपुर लाकर माननीय न्यायालय रायपुर में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

उक्त कार्य में थाना पुरानी बस्ती से निरीक्षक शील आदित्य सिंह, उपनिरीक्षक जगदंबा तिवारी, आरक्षक 2726 के. मनोज कुमार, आरक्षक 1672 जितेंद्र साहू, आरक्षक 90 रामकृष्ण ठाकुर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

थाना पुरानी बस्ती
जिला रायपुर छत्तीसगढ़, अपराध क्रमांक 500/2025,धारा 318(2),62,64,308(2),351(3),308(5) बी.एन.एस.

नाम आरोपी: प्रशांत मंडल पिता प्रदीप मंडल उम्र 31 वर्ष निवासी मकान नंबर 215 कृष्णा नगर अलीपुर मोरना थाना हस्तिनापुर जिला मेरठ (उत्तर प्रदेश), हाल पता कृष्णा कुंज कॉलोनी 121 एफ़ 34 फेस 3 थाना सेक्टर 113 गौतम बुद्ध नगर (उत्तरप्रदेश)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button