खास खबरफीचर्डविविध

चौथे टी20 में भारत को मिली 50 रन हार: टॉप आर्डर हुआ फेल, शुभम की धुंआधार अर्धशतक

भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताया कि चौथे टी20 मुकाबले में भारतीय टीम एक बदलाव के साथ उतरी है। ईशान किशन को आराम मिला है। उनकी जगह अर्शदीप सिंह को मौका मिला है। वहीं, अक्षर पटेल अभी चोट से उबर रहे हैं। इसके अलावा न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने कहा कि काइल जैमीसन की जगह जैक फोल्क्स आज के मुकाबले में खेलते नजर आएंगे…

 

 

विशाखापत्तनम (ए)। न्यूजीलैंड ने भारत को चौथे टी20 मुकाबले में 50 रन से हरा दिया। मौजूदा सीरीज में यह मेहमानों की पहली जीत है। इससे पहले टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को शुरुआती तीनों मुकाबलों में मात देकर सीरीज अपने नाम की।

बुधवार को विशाखापत्तनम में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने टिम सीफर्ट की अर्धशतकीय पारी की मदद से 20 ओवर में सात विकेट पर 215 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 18.4 ओवर में 165 रन ही बना पाई और ऑलआउट हो गई। उनके लिए शिवम दुबे ने 65 रनों की दमदार पारी खेली। इस मुकाबले के बाद अब यह सीरीज 3-1 पर पहुंच गई है।

न्यूजीलैंड द्वारा दिए गए 216 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। पारी की पहली ही गेंद पर मैट हेनरी की गेंद पर अभिषेक शर्मा खाता खोले बिना आउट हो गए और पवेलियन लौट गए। उनके जल्दी आउट होने से टीम इंडिया को मुकाबले की शुरुआत में ही बड़ा झटका लगा।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने टिम सीफर्ट की 62 रनों की मदद से 20 ओवर में सात विकेट पर 215 रन बनाए। भारत के लिए अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव ने दो-दो विकेट लिए जबकि जसप्रीत बुमराह और रवि बिश्नोई ने एक-एक सफलता अपने नाम की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button