छत्तीसगढ़फीचर्ड

नाबालिग लड़की से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, पीड़िता ने पुत्री को दिया जन्म

उसकी नाबालिग पुत्री से गांव के ही लडके के साथ विगत एक साल से प्रेम सम्बन्ध था और शादी का प्रलोभन दे कर पीड़िता के साथ लगातार शारीरिक सम्बन्ध बना कर बलात्कार किया है, पीड़िता के मना करने पर भी आरोपी द्वारा नहीं माना जिससे पीड़िता गर्भवती होकर जिला मेडिकल कॉलेज कांकेर में पुत्री को जन्म दी है…

 

कोण्डागांव। थाना केशकाल क्षेत्रन्तार्गत निवासरत प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी नाबालिग पुत्री से गांव के ही लडके के साथ विगत एक साल से प्रेम सम्बन्ध था और शादी का प्रलोभन दे कर पीड़िता के साथ लगातार शारीरिक सम्बन्ध बना कर बलात्कार किया है, पीड़िता के मना करने पर भी आरोपी द्वारा नहीं माना जिससे पीड़िता गर्भवती होकर जिला मेडिकल कॉलेज कांकेर में पुत्री को जन्म दी है।

जिस पर डॉक्टर द्वारा सिटी कोतवाली कांकेर को सुचना देने पर कांकेर पुलिस त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी के विरुद्ध बिना नंबरी के अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही के लिए थाना केशकाल को प्राप्त हुआ है।

जिससे बिना नंबरी रिपोर्ट के आधार पर थाना केशकाल में अपराध कमांक 18/26 धारा 64(1),64(ड) बीएनएस तथा 04,06 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना ने लिया गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक पंकज चन्द्रा द्वारा प्रमुखता एवं बारीकि से विवेचना करने निर्देश प्राप्त होने पर अति० पुलिस अधीक्षक कौशलेन्द्र देव पटेल एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) केशकाल अरुण कुमार नेताम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी केशकाल के नेतृत्व में महिला अधिकारी सउनि.अनीता मेश्राम द्वारा विवेचना किया जा रहा है।

जिससे तत्काल टीम तैयार कर आरोपी को उसके सकुनत से पकड़कर पूछताछ करने से कृत्य करना स्वीकार करने से गिरफ्तार किया जाकर दिनांक 28/01/2026 को माननीय न्यायलय के समझ पेश किया जा कर रिमांड पर जेल निरुद्ध किया जा रहा है

सपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक विकास बघेल, सउनि अनीता मेश्राम , प्र०आर० अरूण नेताम , म० आर उर्मिला ,आरक्षक कमलेश कँवर, नीलेश ध्रुव, रुपेश मरकाम, लोकेश्वर, फलेश्वर सिन्हा का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button