छत्तीसगढ़फीचर्ड

37 लाख 50 हजार नगदी रकम के साथ ऑनलाईन सट्टा संचालित करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार

37 लाख 50 हजार नगदी रकम के साथ ऑनलाईन सट्टा संचालित करने वाले गिरोह का पर्दाफाश…टी-20 वर्ल्ड कप के पूर्व क्राईम एण्ड साईबर रायपुर की बड़ी कार्यवाही…ऑनलाईन बैटिंग वेब-साईट से अर्जित धन एवं आई.डी. बांटते हुये गिरोह के 06 सदस्य गिरफ्तार…बैटिंग साईट्स में सट्टा खेलने हेतु आई.डी. उपलब्ध कराने का करते थे काम…आरोपियों के कब्जे से नगदी रकम 37,50,000/- रूपये किया गया है जप्त…10 नग मोबाईल फोन एवं 03 नग महंगी चारपहिया थार एवं नेक्सा एक्सएल 06 कार भी किया गया है जप्त…मशरूका की कुल कीमत है लगभग 92,50,000/- रूपये…

 

 

रायपुर। दिनांक 31.01.2026 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना गंज क्षेत्रांतर्गत नागोराव गली अण्डर ब्रीज के पास चारपहिया वाहनों में सवार कुछ व्यक्तियों द्वारा ऑन लाईन सट्टा संचालित किया जा रहा है। सूचना को पुलिस उपायुक्त (क्राईम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला एवं पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल जोन) उमेश प्रसाद गुप्ता द्वारा गंभीरता से लेते हुए अपने अधीनस्थ अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, सहायक पुलिस आयुक्त एवं प्रभारी को सूचना की तस्दीक कर तत्काल आरोपियों की पतासाजी कर वैधानिक कार्यवाही के निर्देश दिए गए।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये चारपहिया वाहनों की पतासाजी करते हुये 03 अलग- अलग चारपहिया वाहनों को चिन्हांकित किया गया। तीनों वाहनों में कुल 06 व्यक्ति सवार थे, जिन्होंने पूछताछ में अपना नाम रखब देव पाहुजा, पीयूष जैन, जितेन्द्र कुमार कृपलानी उर्फ जित्तू, दीपक अग्रवाल, कमल राघवानी एवं सचिन जैन होना बताया। टीम के सदस्यों द्वाराक उनके मोबाईल फोन को चेक करने पर उनके द्वारा ऑनलाईन बैटिंग साईट्स के माध्यम से मास्टर आई.डी. बनाकर एवं आई.डी. वितरण कर ऑनलाईन क्रिकेट सट्टा खेलना/खिलाना पाया गया, साथ ही उनके पास लाखों रूपये नगदी रकम भी बरामद किया गया।

आरोपी रखब देव पाहुजा एवं पीयूष जैन ऑनलाईन सट्टा खेलने/खिलाने वालों को अलग – अलग ऑनलाईन बैटिंग साईट का मास्टर आई.डी. कमीशन बेस पर उपलब्ध कराते थे, जिसमें आरोपी जितेन्द्र कुमार कृपलानी उर्फ जित्तू, दीपक अग्रवाल, कमल राघवानी एवं सचिन जैन स्वयं एवं अन्य ग्राहकों को अलग- अलग ऑनलाईन बैटिंग साईट का आई.डी. कमीशन बेस पर उपलब्ध कराकर सभी आरोपी अवैध रूप से लाभ अर्जित कर रहे थे।

सभी 06 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नगदी रकम 37,50,000/-रूपये, 10 नग मोबाईल फोन कीमती 5,00,000/- रूपये, 02 नग महिन्द्रा थार कार क्रमांक सी जी 04 एन यू 0313 एवं सी जी 04 एन व्ही 6677 कीमती 40,00000/- रूपये, 01 नग नेक्सा एक्सएल 06 कार क्रमांक सी जी 04 पी एक्स 6086 कीमती 10,00000/- कुल जुमला कीमती लगभग 92,50,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 30/26 धारा छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7, 112(2)बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

आरोपी राखबदेव पाहुजा, जितेन्द्र कुमार कृपलानी, दीपक अग्रवाल तथा सचिन जैन पूर्व में भी अलग-अलग थानों से जुआ के प्रकरण में जेल निरूद्ध रह चुके है।

प्रकरण में आई.डी. लेकर ऑनलाईन सट्टा खेलने वाले ग्राहको के संबंध में भी जानकारी प्राप्त हुई है, जिनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।

गिरफ्तार आरोपी: 01. रखब देव पाहुजा पिता स्व. लालचंद पाहुजा उम्र 46 साल निवासी सेक्टर-07 मार्केट शॉप नंबर 62 सिविक सेंटर भिलाई थाना कोतवाली जिला दुर्ग।

02. पीयूष जैन पिता राजेश जैन उम्र 26 साल निवासी फ्लैट नंबर 06 एन.डी.आर. अपार्टमेंट आलोक विहार रोहिणीपुरम थाना डी.डी. नगर रायपुर।

03. जितेन्द्र कुमार कृपलानी उर्फ जित्तू पिता रमेश कुमार कृपलानी उम्र 33 साल निवासी इंद्रप्रस्थ कॉलोनी मस्जिद के पास फ्लैट नंबर एन-211 थाना डी.डी. नगर रायपुर।

04. दीपक अग्रवाल पिता गोविन्द प्रसाद अग्रवाल उम्र 40 साल पता आसमा सिटी होम्स सकरी थाना सकरी जिला बिलासपुर।

05. कमल राघवानी पिता स्व. श्याम लाल राघवानी उम्र 32 साल निवासी गायत्री नगर 21 बंगलो कॉलोनी फ्लैट नंबर डी-13 थाना खम्हारडीह रायपुर।

06. सचिन जैन पिता अशोक जैन उम्र 49 साल निवासी मकान नंबर 135 हनुमान मंदिर रोड गुढ़ियारी रायपुर।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button