दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भूपेश सरकार के वादा खिलाफी के विरोध में मोदी आर्मी ने किया चरणबद्ध आंदोलन, अब बैठे भूख हड़ताल पर

भिलाई। मोदी आर्मी संगठन द्वारा प्रदेश के युवाओं से किए गए वादों को भूपेश बघेल सरकार द्वारा पूरा नहीं करने को लेकर चरणबद्ध आंदोलन किया जा रहा है, इसी क्रम में आज सदस्य गण सिटी कोतवाली थाने के समक्ष भूख हड़ताल पर बैठ कर अपना विरोध दर्ज कराया, ज्ञात हो की प्रदेश सरकार के ढाई वर्ष 17 जून को पूरे होने जा रहे हैं किंतु युवाओं के हित के लिए सरकार ने कोई कदम नहीं उठाया। प्रदेश सरकार की निद्रा को जगाने ही दुर्ग में मोदी आर्मी संगठन पुरजोर विरोध कर रही है,मोदी आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष वरुण जोशी ने कहा आज छत्तीसगढ़ में अपराध चरम पर है। नए नए भ्रष्टाचार,अवैध खनन और घोटाले के खबरें प्रतिदिन सामने आ रही है। इससे तो यही लगता है की भूपेश बघेल की सरकार सिर्फ सत्ता की मलाई खाने का ही काम कर रही है और प्रदेश में अधिकारियों की मनमानी पर भी कोई लगाम नहीं लगा पा रही है। कांग्रेस के आला नेताओं द्वारा अपने घोषणा पत्र में गंगा जैसी पवित्र जल की कसम खाई गई तब युवाओं को लगा कि सत्ता में आने के पश्चात प्रदेश में युवाओं की समसयों को प्रथम पंक्ति पर रखा जाएगा किंतु आज प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं को दरकिनार कर, दुर्भाग्य वश शराब व्यवसाय को प्रथम स्थान दिया जा रहा है और युवाओं को नशे की ओर ढकेले जा रहा है।

इस महामारी में अधिकांश युवाओं को रोजगार के लिए दर दर भटकना पड़ रहा है इस संदर्भ में सरकार की सोच काम ही नही करती, बल्कि नशे को बढ़ावा देने के लिए नए नए एप्प और प्रीमियम दुकानों का विचार जरूर खोज के ला रही है। छत्तीसगढ़ बढ़ते बेरोजगारों वाले प्रदेशों में शुमार होने के लिए अग्रसर है तो युवाओं की उम्मीद भी प्रदेश सरकार की ओर बढ़ते जा रही है बावजूद सरकार यह सब जानकर भी अनजान है। मोदी आर्मी द्वारा लगातार प्रदर्शन जारी है इसी कड़ी में आज सांकेतिक भूख हड़ताल किया गया। इस दौरान, वरुण जोशी, अनेंद् ताम्रकार, शुभम यादव, यश कसार, उमेश शाश्वत, विधान मिश्रा, आकाश यादव, धीरज यादव, संदीप रावत, इशू यादव, संस्कार, सागर शर्मा, कपिल, शैलेष आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button