छत्तीसगढ़फीचर्ड

दूसरे की मैट्रीमोनी वेबसाईट से वर-वधु का डिटेल निकालकर अपने मैट्रीमोनी वेबसाईट अपलोड करने वाला भिलाई निवासी आरोपी गिरफ्तार

प्रार्थी के वेबसाईट पर पोस्ट किये गये वर-वधू संबधी रजिस्टर्ड, बायोडाटा फोटो आई डी प्रूफ , मोबाईल नम्बर को छलपूर्वक लेकर आरोपियों द्वारा अपने वेबसाईट पर प्रोफाईल बनाने तथा दिये मोबाईल नम्बर पर फोन कर वेबसाईड में जुडने हेतु पैसों का डिमाण्ड करने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराया। प्रार्थी कि रिपोर्ट पर धारा 420,34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। प्रकरण के शीध्र निराकरण करने हेतु पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिया था…

 

 

सक्ति। प्रार्थी दिनांक 25.01.2025 को थाना आकर लिखित आवेदन पत्र पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी के द्वारा संचालित देवांगन रिश्ता मेट्रीमोनी वेबसाईट पर भिलाई स्थित विवाह परिचय डॉट कॉम नाम से संचालित वेबसाईट के मालिक कन्हैया देवांगन एवं रमा देवांगन एवं अन्य के द्वारा प्रार्थी के वेबसाईट पर पोस्ट किये गये वर-वधू संबधी रजिस्टर्ड, बायोडाटा फोटो आई डी प्रूफ , मोबाईल नम्बर को छलपूर्वक लेकर आरोपियों द्वारा अपने वेबसाईट पर प्रोफाईल बनाने तथा दिये मोबाईल नम्बर पर फोन कर वेबसाईड में जुडने हेतु पैसों का डिमाण्ड करने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराया।

प्रार्थी कि रिपोर्ट पर धारा 420,34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। प्रकरण के शीध्र निराकरण करने हेतु पुलिस अधीक्षक प्रफ्फुल कुमार ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) डाॅ. भुनेश्वरी पैकरा के कुशल दिशा निर्देश प्राप्त कर प्रकरण में फरार आरोपी का गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयाय किया जा रहा था।

जिसका मेमोरंण्डम कथन लेने पर बताया कि वर्ष 2019 से विवाह परिचय डॉट कॉम के नाम से वेब साईट, खोलकर संचालित करना तथा अपने साथियों के साथ एक राय होकर दिनांक 14.09.2021 एवं उसके बाद भी कई बार सक्ती निवासी योगेश देवांगन के देवांगन रिस्ता डॉट कॉम के मैट्रीमोनी वेबसाईट पर उसके द्वारा पोस्ट किये वर वधु संबंधी बायोडाटा को लैपटॉप तथा मोबाईल नंबर माध्यम से छलपूर्वक आनलाईन प्राप्त कर अवैध रूप से धन अर्जीत करने के उदेश्य से अपने शादी परिचय डॉट कॉम मे डालकर स्वीकार किया।

आरोपी के विरूद्ध गवाहो के कथन, जप्ती, मेमोरेण्डम एवं विवेचना के अन्य तथ्यो के आधार पर पर्याप्त अपराध सबुत पाये जाने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर जुर्म अजामानतीय होने से न्याायिक रिमांड पर भेजा गया है। मामले के अन्य आरोपी फरार है। जिनकी पतातलाश कि जा रही है।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक लखन लाल पटेल, थाना प्रभारी सक्ती के नेतृत्व में सउनि राम कुमार रात्रे, एंथोनी एक्का प्र. आर. उमेश साहू आरक्षक जोगेश राठौर एवं थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

आरोपी का नाम:- कन्हैया लाल देवांगन पिता स्व. सुखराम देवांगन उम्र 36 वर्ष साकिन 60/ई सडकसोला वार्ड क्रमांक 55 सेक्टर 02 थाना भिलाई भटठी, जिला दुर्ग

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button