दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

अभिषेक अग्रवाल का प्रधानमंत्री – राष्ट्रपति से जुड़ा अनूठा संग्रह शामिल हुआ इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड में

भिलाई। शहर के युवा उपन्यास कार और शौकिया  संग्रहकरता  अभिषेक अग्रवाल का देश के अब तक के सभी राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से जुड़ा अनूठा संग्रह इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड मेें  शामिल कर लिया गया है।इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड की टीम ने पिछले सप्ताह अभिषेक के खुर्सीपार स्थित निवास पहुंच कर उनके संग्रह की पूरी पड़ताल की और इसके बाद अभिषेक का नाम प्रतिष्ठित इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड्स में शामिल करने की औपचारिक  सूचना  ई-मेल के माध्यम से भेजी। उनका यह रिकार्ड 2 जून 2021 की तिथि में  शामिल किया गया है। अभिषेक अपनी इस उपलब्धि को लेकर बेहद उत्साहित हैं और उन्होंने इस रिकार्ड को अपने शहरवासियों को समर्पित किया है।

अभिषेक ने अपने संग्रह के अंतर्गत देश के अब तक के सभी राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री का खुबसूरत एलबम तैयार किया है। जिसमें इन सभी व्यक्तित्वों से जुड़ी प्रमुख  जानकारियां शामिल हैं वहीं अभिषेक ने सभी राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री के साथ जुड़ी प्रमुख तिथियों के अंक वाले दस रूपए के नोट भी इसमें अंकित किए हैं।
इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड्स के मुताबिक अभिषेक ने पने इस एलबम में 10 रूपए के कुल 117 करेंसी नोट इस्तेमाल किए हैं। जो मुख्य रूप से सभी राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री की जन्मतिथि-अवसान तिथि (दिवंगत होने की स्थिति में) कार्यभार संभालने की तिथि और कार्यमुक्ति की तिथि को दर्शाते हुए इस्तेमाल की गई है।
उल्लेखनीय है कि अभिषेक अग्रवाल शहर के जाने-माने युवा  उपन्यासकार हैं और हाल ही में उनका  पांचवां उपन्यास अंग्रेजी में ‘द डे आफ्टर माई डेथ’प्रकाशित हुआ है जो मृत्योपरांत कर्मफल की अवधारणा पर  आधारित होने की वजह से बेहद चर्चित हो रहा है।

इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड की टीम के प्रतिनिधि केके गप्ता ने पिछले सप्ताह अभिषेक के संग्रह को अपनी कसौटी पर परखा और इसके उपरांत सोमवार 14 जून को इंडिया बुक की ओर से औपचारिक  तौर पर उनका संग्रह  रिकार्ड में शामिल करने का ई-मेल आ गया। इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड के मुताबिक इस तरह का संग्रह समूचे भारत में अब तक किसी ने भी नहीं किया है। अभिषेक अपनी इस  उपलब्धि से बेहद  उत्साहित हैं और उन्होंने आगे भी अपने विशिष्ट  संग्रहों के माध्यम से अपने शहर और परिवार का नाम रौशन करने की उम्मीद जताई है।

Related Articles

Back to top button