छत्तीसगढ़फीचर्ड

कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर महिला से किया दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर लगातार करता रहा शारीरिक शोषण

पीड़िता के अनुसार 6 अप्रैल रविवार को आरोपी उसके काम से छुट्टी के दिन शाम को उसके घर आया और बातचीत में उलझाकर कोल्ड ड्रिंक पिलाया, जिसे पीने के कुछ समय बाद उसे नींद आने लगी। घर में अकेला पाकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील फोटो व वीडियो बना लिया। इसके बाद आरोपी वायरल करने की धमकी देकर लगातार शारीरिक शोषण करता रहा…

 

रायगढ़। छाल थाना क्षेत्र में महिला से दुष्कर्म की शिकायत पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पीड़िता द्वारा 2 फरवरी को थाना छाल में आवेदन प्रस्तुत कर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। महिला ने बताया कि वह स्वास्थ्यगत कारणों से जनवरी 2025 से मायके में रह रही है। अप्रैल माह में कच्चे मकान की मरम्मत के लिए छाल के चन्द्रभान यादव के माध्यम से मिट्टी गिरवाई थी, तभी से आरोपी का घर आना-जाना शुरू हो गया।

पीड़िता के अनुसार 6 अप्रैल रविवार को आरोपी उसके काम से छुट्टी के दिन शाम को उसके घर आया और बातचीत में उलझाकर कोल्ड ड्रिंक पिलाया, जिसे पीने के कुछ समय बाद उसे नींद आने लगी। घर में अकेला पाकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील फोटो व वीडियो बना लिया। इसके बाद आरोपी वायरल करने की धमकी देकर लगातार शारीरिक शोषण करता रहा।

महिला के आवेदन पर थाना प्रभारी छाल निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी द्वारा तत्काल अपराध क्रमांक 11/2026 धारा 64(2)(एम) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। महिला उप निरीक्षक दीपिका निर्मलकर एवं महिला थाना टीम द्वारा पीड़िता के कथन दर्ज कर मेडिकल परीक्षण कराया गया।

इसके पश्चात पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी चन्द्रभान यादव पिता दुर्ग विजय यादव, निवासी ग्राम शाहपुर पोस्ट अजीजाबाद थाना जहानागंज जिला आजमगढ़ (उत्तर प्रदेश), हाल मुकाम आईएससी साइडिंग नदी किनारे हाटी पेट्रोल पंप के पास थाना छाल क्षेत्र को गिरफ्तार किया। आरोपी की मेडिकल जांच एवं गिरफ्तारी की औपचारिकताएं पूर्ण कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

इस पूरे मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के मार्गदर्शन पर त्वरित कार्रवाई में थाना प्रभारी छाल निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के हमराह प्रधान आरक्षक शंभू पाण्डेय, शंकर क्षत्रिय और आरक्षक भगवती लक्ष्मे की अहम भूमिका रही है ।

एसएसपी ने स्पष्ट किया है कि “महिलाओं एवं नाबालिगों के विरुद्ध अपराधों में पुलिस जीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुए आरोपी की गिरफ्तारी से लेकर न्यायालय में सशक्त पैरवी कर सजा दिलाने तक पूरी गंभीरता से कार्य करेगी।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button