छत्तीसगढ़फीचर्ड

होली पर्व के अवसर पर गोंदिया से छपरा के लिए 02 होली स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन

रायपुर। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा होली पर्व के अवसर पर गोंदिया से छपरा के लिए स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है । होली के दौरान ट्रेनों में होने वाली अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रियों को सुगम यात्रा प्रदान करने के लिए ये स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं ।

इन स्पेशल ट्रेनों में निम्नलिखित ट्रेन शामिल है-

(1) गाड़ी संख्या (08863/08864) गोंदिया-छपरा-गोंदिया (एक फेरे के लिए) होली स्पेशल

(2) गाड़ी संख्या (08865/08866) गोंदिया-छपरा-गोंदिया (एक फेरे के लिए) होली स्पेशल

इन स्पेशल ट्रेनों की विस्तृत समय-सारणी इस प्रकार है:-

1. गाड़ी संख्या (08863/08864) गोंदिया-छपरा-गोंदिया (एक फेरे के लिए) होली स्पेशल

यह ट्रेन गोंदिया एवं छपरा के मध्य एक फेरे के लिए संचालित की जाएगी…

08863 गोंदिया-छपरा होली स्पेशल – 01 मार्च, 2026 को गोंदिया से 17:00 बजे रवाना होकर 18:00 बजे डोंगरगढ़, 18:26 बजे राजनंदगांव, 19:20 बजे दुर्ग 20:05 बजे रायपुर, 20:55 बजे भाटापारा, 20:15 बजे उसलापुर, 23:41 बजे पेंड्रा रोड, 00:20 बजे अनूपपुर, 00:55 बजे शहडोल, 2:08 बजे उमरिया, 4:35 बजे कटनी 6:05 बजे सतना, 9:00 बजे मानिकपुर जंक्शन, 10:50 बजे प्रयागराज छिवकी, 12:00 चुनार, 17:05 बजे वाराणसी, 18:50 जौनपुर, 1940 बजे केराकत, 20:08 बजे ओड़िहार, जंक्शन,20:55 बजे गाजीपुर, 22.08 बजे बलिया, 22:50 बजे रेवती, 23 :32 बजे बकुलहा, दिनांक 03 मार्च, 2026 को सुबह 00.45 बजे छपरा पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 08864 दिनांक 03 मार्च 2026 को 4:45 बजे छपरा से रवाना होकर, 5:18 बजे बकुलहा, 5:52 बजे रेवती, 6:35 बजे बलिया, 07.45 बजे गाजीपुर, 08:40 बजे ओड़िहार, 9:38 केराकत, 10:25 बजे जौनपुर, 12:50 बजे वाराणसी, 16:00 बजे चुनार, 18:30 बजे प्रयागराज छिवकी, 20:30 बजे मानिकपुर, 21:15 बजे सतना, 22:50 बजे कटनी 00.30 बजे उमरिया,01:52 बजे शहडोल, 02. 36 बजे अनूपपुर, 03:18 बजे पेंड्रा रोड, 05:15 बजे उसलापुर, 06:08 बजे भाटापारा, 7:15 बजे रायपुर, 8:10 बजे दुर्ग, 8:38 बजे राजनंदगांव, 09:04 बजे डोंगरगढ़ दिनांक 04 मार्च 2026 को 11:00 बजे गोंदिया पहुंचेगी।

(2) गाड़ी संख्या (08865/08866) गोंदिया-छपरा-गोंदिया (एक फेरे के लिए) होली स्पेशल

गाड़ी संख्या 08865 गोंदिया छपरा दिनांक 2 मार्च 2026 को गोंदिया से 17:00 रवाना होकर 4 मार्च 2026 को सुबह 00:45 बजे छपरा पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 08866 दिनांक 4 मार्च 2026 को छपरा से 4:45 बजे रवाना होकर अगले दिन 05 मार्च 2026 को 11:00 बजे गोंदिया पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या (08865/08866) गोंदिया-छपरा-गोंदिया के मध्य के स्टेशनों का ठहराव एवं समय सारणी भी गाड़ी संख्या (08863/08864) गोंदिया-छपरा-गोंदिया के अनुसार ही रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button