छत्तीसगढ़फीचर्ड

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने स्कूल के पास तंबाकू बिक्री पाए जाने पर पान ठेला को कराया सील

रायपुर। मंदिर हसौद दौरे के दौरान कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने मंदिर हसौद निरीक्षण के दौरान शासकीय प्राथमिक शाला के सामने एक पान ठेले पर तंबाकू बिकते पाए जाने तत्काल कार्रवाई करते हुए ठेला सील करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्कूलों के आसपास प्रतिबंधित सामग्री की बिक्री ना हो।

कलेक्टर ने नगर पालिका परिषद मंदिर हसौद मार्ग पर सड़क पर मकान निर्माण सामग्री रखे जाने पर स्वयं वाहन से उतरे और मौके पर जब्ती कर जुर्माना लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को नियमित निरीक्षण कर यातायात एवं नागरिक सुविधा में बाधा बनने वाली गतिविधियों पर सख्ती बरतने को कहा।

कलेक्टर डॉ सिंह ने अमृत मिशन योजना के तहत निर्मित पानी टंकी का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्य में मानकों का कड़ाई से पालन करने तथा नियमित मॉनिटरिंग करने को कहा।

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन, एसडीएम अभिलाषा पैंकरा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने ग्राम कोसंरगी में प्रोजेक्ट अजा के हितग्राहियों से की मुलाकात: कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज विकासखंड अंतर्गत ग्राम कोसंरगी पहुंचकर प्रोजेक्ट अजा के तहत लाभान्वित हितग्राहियों से मुलाकात की। उन्होंने हितग्राहियों द्वारा संचालित बकरी एवं मुर्गी पालन गतिविधियों का निरीक्षण किया तथा आजीविका संवर्धन की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली।

कलेक्टर डॉ. सिंह ने हितग्राहियों से चर्चा कर जाना कि किस प्रकार वे परियोजना के माध्यम से स्व-रोजगार अपनाकर अपनी आय में वृद्धि कर रही हैं। उन्होंने अधिकारियों को हितग्राहियों को आवश्यक तकनीकी मार्गदर्शन, टीकाकरण, चारा प्रबंधन एवं बाजार उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि उन्हें योजनाओं का अधिकतम लाभ मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button