BREAKING

फीचर्डविविध

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सुपर 8 का मुकाबला आज, अभिषेक शर्मा पर रहेगी सबकी नजर

वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 राउंड में भारत का सामना आज रविवार को दक्षिण अफ्रीका से होगा. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले में अक्षर पटेल की प्लेइंग 11 में वापसी तय मानी जा रही है. टीम के लिए सबसे बड़ी पहेली अभिषेक शर्मा की फॉर्म है, जो लगातार तीन मैचों में खाता खोलने में नाकाम रहे हैं, जिससे संजू सैमसन के लिए दरवाजे खुल सकते हैं…

 

अहमदाबाद (ए)। सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में जब भारतीय टीम आज रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एक्शन में होगी, तब टीम इंडिया की नजरें दक्षिण अफ्रीका को हराकर जीत के साथ सुपर-8 का आगाज करने की होगी. टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका ग्रुप स्टेज में टॉप पर रही थीं, ऐसे में दोनों के बीच भिंड़त जबरदस्त होनी की उम्मीद है. भारत को लीग स्टेज में किसी बड़ी टीम से टक्कर नहीं मिली थी, लेकिन फिर भी भारतीय बल्लेबाजी लड़खड़ा गई थी. देखना दिलचस्प होगा कि मैनेजमेंट इसका क्या तोड़ निकालता है. इसके अलावा अभिषेक शर्मा, जो मौदूजा टूर्नामेंट में अभी तक खाता नहीं खोल पाए है, उन पर भी फैंस की नजरें होंगी।

बात अगर दक्षिण अफ्रीका और भारत के टी20 अंतरराष्ट्रीय के रिकॉर्ड की करें तो टीम इंडिया का पलड़ा भारी है. दोनों देश 35 मैकों पर एक दूसरे से भिड़े हैं. भारतीय टीम इस दौरान 21 मैचों में जीतने में सफल हुई है, जबकि अफ्रीकी टीम ने 13 बार बाजी मारी है. वहीं टी20 वर्ल्ड कप में यह रिकॉर्ज 5-2 का है।

बात अगर नरेंद्र मोदी स्टेडियम की करें तो टीम इंडिया ने यहां पर खेले 9 मैचों में 7 जीते हैं और 2 में उसे हार मिली है. दोनों ही देश पिछले साल दिसंबर में इस मैदान पर भिड़े थे और दोनों ही 200 का स्कोर करने में सफल हुए थे. यह मैच भारत ने 30 रनों से जीत दर्ज की थी।

यह मुकाबला इसलिए भी रोमांचक होगा क्योंकि जहां दक्षिण अफ्रीका ने मौजूदा टूर्नामेंट में 9.4 रन प्रति ओवर बनाए हैं, जो दूसरे सबसे अधिक हैं, तो टीम इंडिया ने सबसे अधिक छक्के लगाए हैं।

भारतीय टीम के लिए सबसे बड़ी चिंता का विषय आईसीसी टी20 रैंकिंग में नंबर-1 बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की फॉर्म है. ग्रुप स्टेज के तीन मैचों में तीन बार शून्य (डक) पर आउट होने के बाद उनके स्थान पर तलवार लटक रही है. मैनेजमेंट के पास विकल्प के तौर पर संजू सैमसन मौजूद हैं।

हालांकि सैमसन भी निरंतरता के लिए जूझ रहे हैं, लेकिन 12 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ दिल्ली में खेली गई उनकी 8 गेंदों में 22 रनों की पारी (3 छक्के, 1 चौका) ने सिलेक्टर्स का ध्यान खींचा है. अगर अभिषेक को एक और मौका नहीं मिलता है, तो सैमसन ईशान किशन के साथ ओपनिंग करते दिख सकते हैं।

कब और कहां होगा मुकाबला?

यह मुकाबला 22 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है।

कितने बजे शुरू होगा मैच?

इस मुकाबले की शुरुआत शाम 7 बजे होगी. जबकि मैच का टॉस शाम  6:30 बजे होगा।

कहां देख पाएंगे लाइव?

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच यह मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा. जबकि मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर उपलब्ध होगी।

ऐसी हैं दोनों टीमें

भारत: सुयकुमार यादव (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, संजू सैमसन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह।

दक्षिण अफ्रीका: एडेन मार्क्रम (कप्तान), क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), रयान रिकलटन, डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, मार्को यानसन,कैगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी, केशव महाराज, कॉर्बिन बॉश, एनरिक नार्किया, क्वेना मफाका, जॉर्ज लिंडे, जेसन स्मिथ।

 

Related Posts