दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

श्री सिद्धेश्वर धाम श्री शनिदेव मंदिर रामनगर उरला में 3 दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह 24 जून से

दुर्ग। श्री सिद्धेश्वर धाम मंदिर रामनगर उरला (रेल्वे क्रांसिंग) स्थित श्री शनिवदेव मंदिर में 3 दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन किया गया हैं। श्री सिद्धेश्वर धाम मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष बीएल केसरवानी एवं अश्वनी कुमार शर्मा ने बताया कि श्री सिद्धेश्वर महादेव हनुमान मंदिर प्रांगण राम नगर उरला में श्री सिद्धेश्वर शनिदेव मंदिर में शनिदेव भगवान का स्थापना किया गया हैं।

उक्त मंदिर में 3 दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह आचार्य पं.पवन कुमार द्विवेदी (घुघवा वाले) महेश नगर दुर्ग द्वारा संपंन्न होगा। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के तहत 24 जून गुरूवार को मण्डप बेदी निर्माण, 25 जून को प्रायश्चित पूजन, पंचाग पूजन, जल यात्रा, मंडप प्रवेश, बेदी पूजन, अग्नि स्थापना जलाधिवास, अन्नाधिवास, आवाहित देवता हवन, संध्या आरती एवं 26 जून शनिवार को श्य्याधिवास, पुर परिक्रमा, प्राण प्रतिष्ठा, पूर्णाहूति आरती के पश्चात महाप्रसाद वितरण संपन्न होगा। समिति के सदस्यों एवम आम जनता को अपील करते हुए कहा कि कार्यक्रम में सहभागी बनकर पूण्य लाभ कमाए।

Related Articles

Back to top button