छत्तीसगढ़फीचर्ड

दो करोड़ राशि गबन करने वाली स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की महिला आरोपी कैशियर गिरफ्तार

रायपुर। शाखा प्रबंधक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, शाखा बिल्हा, जिला बिलासपुर के द्वारा राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण/ एन्टी करप्शन ब्यूरो, मुख्यालय रायपुर में बिल्हा स्टेट बैंक शाखा बिलासपुर में दिनांक 19.12.2024 से 02.01.2025 के मध्य बैंक के कैशियर और अन्य कर्मचारियों के द्वारा पद का दुरुपयोग कर बैंक के रिकॉर्ड और खातों में छेड़छाड़ कर बैंक के साथ धोखाधड़ी कर 2,06,37,600 रूपये का गबन कर बैंक को आर्थिक क्षति पहुंचाये जाने के संबंध में शिकायत की गई थी।

जिस पर ब्यूरो में स्टेट बैंक बिल्हा की तत्कालीन कैशियर तेजवथ थीरापतम्मा एवं अन्य के विरुद्ध दिनांक 19.1.2026 को धारा 13 (1) A,13 (2) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (यथा संशोधित 2018) एवं धारा 316(5), 318(4), 61(2), 338, 336 (3), 340 (2) बीएनएस के तहत् अपराध क्रमांक 03/2026 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

स्टेट बैंक द्वारा विभागीय स्तर पर की गई विभागीय जांच में भी कैशियर तेजवथ थीरापतम्मा और अन्य को आर्थिक अनियमितता करना और उक्त राशि का गबन करना पाया गया था। एसीबी बिलासपुर द्वारा प्रकरण की विवेचना के दौरान स्टेट बैंक के विभागीय जांच रिपोर्ट और अपने स्तर पर संकलित साक्ष्य से कैशियर एवं अन्य के द्वारा उक्त राशि का गबन करने का साक्ष्य पाए जाने से एसीबी बिलासपुर की टीम लगातार पिछले कुछ दिनों से कैशियर की तलाश में लगी हुई थी।

कैशियर तेज़वथ थीरापतम्मा के बिल्हा स्थित स्टेट बैंक में गोपनीय रूप से आने की सूचना मुखबिर से प्राप्त होने पर उन्हें एसीबी बिलासपुर की टीम द्वारा दिनांक 26.02.2026 को अभिरक्षा में लेकर गहन पूछताछ कर प्राप्त साक्ष्य के आधार पर गिरफ्तार किया गया है तथा आरोपी के पास मिले मोबाईल को जांच हेतु जप्त किया गया है। गिरफ्तार कैशियर को विशेष न्यायालय बिलासपुर में पेश कर रिमांड हासिल करने की कार्यवाही की जा रही है। प्रकरण में अग्रिम विवेचना जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button