छत्तीसगढ़फीचर्ड

आरक्षक ने ईमानदारी की मिशाल पेश की: गहने से भरे बैग महिला को लौटाया, DGP ने 2500/- ₹ ईनाम देने की घोषणा की

रायपुर। जांजगीर चाम्पा जिले के आरक्षक नरेश बंजारे ने ईमानदारी की मिशाल पेश की है। हसौद क्षेत्र के मिरौनी चेक प्वाइंट पर ड्यूटी के दौरान उन्हें महिला का हैंड बैग मिला जिसमे नगद रुपये समेत सोने का हार, सोने की कान की बाली, चांदी की पायल करीब 2 लाख कीमत के सोने के आभूषण रखे हुए थे। श्री बंजारे ने तत्काल महिला की खोज शुरू की और पता लगते ही उक्त महिला को सारा सामान सौंप दिया। डीजीपी डी एम अवस्थी ने थाना प्रभारी और नरेश बंजारे की ईमानदारी की प्रशंसा की है और आरक्षक नरेश बंजारे को उत्साहवर्धन स्वरुप ढाई हजार रुपये नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि श्री बंजारे की कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी पर छत्तीसगढ़ पुलिस को गर्व है।

Related Articles

Back to top button