संजू सैमसन जिनका फॉर्म टी20 वर्ल्ड कप का आगाज होने से पहले काफी सवालों के घेरे में था, उन्हें इस मैच से पहले टूर्नामेंट में सिर्फ दो मुकाबले खेलने का मौका मिला था। ऐसे में वेस्टइंडीज के खिलाफ इस मैच में संजू सैमसन पर काफी दबाव भी था, जिसमें उन्होंने इस मैच में अपनी शानदार 97 रनों की नाबाद पारी के दम पर सभी आलोचकों को पूरी तरह से चुप करा है…
कोलकाता (ए)। संजू सैमसन ने टी20 इंटरनेशनल में अब तक तीन शतक लगाने का काम किया है, लेकिन इस बार शतक से चूकने के बाद भी संजू के लिए ये पारी शायद सबसे बड़ी होगी। संजू ने टी20 विश्व कप 2026 के सुपर 8 मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 97 रनों की पारी खेली। वे अपना शतक तीन रन से पूरा नहीं कर पाए, लेकिन इसके बाद भी वे काफी संतुष्ट और खुश दिखे। इस बीच सुरेश रैना का रिकॉर्ड टूटते टूटते रह गया। रोहित शर्मा और विराट कोहली तो उनसे पीछे रह गए।
टी20 विश्व कप के इतिहास में भारत की ओर से केवल एक ही बल्लेबाज शतक लगा पाया है। संजू सैमसन दूसरे बल्लेबाज बनने के काफी करीब थे, लेकिन जरा से पीछे रह गए। साल 2010 के टी20 विश्व कप में सुरेश रैना ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 101 रन की पारी खेली थी। इसके बाद से कोई बल्लेबाज उनके करीब तक नहीं पहुंच पाया। हालांकि वे तीन रन से रह गए।
इस बीच संजू ने रोहित शर्मा और विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है। रोहित शर्मा ने साल 2024 के टी20 विश्व कप में 92 रन बनाने में सफलता हासिल की थी। लेकिन वे भी आठ रन से शतक लगाने से चूक गए थे। इससे पहले विराट कोहली ने साल 2016 के टी20 विश्व कप में वेस्टइंडीज के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में नाबाद 89 रन बनाए थे। अब संजू सैमसन इन दोनों बल्लेबाजों से आगे निकल गए हैं।
इतना ही नहीं, टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप में पहली बार इतना बड़ा स्कोर चेज करने में सफलता हासिल की है। इससे पहले केवल दो ही बार ऐसा हुआ है कि टी20 विश्व कप में किसी टीम ने 200 से अधिक का स्कोर चेज किया हो। साल 2016 के टी20 विश्व कप में इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 230 रन बनाकर मैच जीता था।
इससे पहले साल 2007 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 206 रन बनाकर मैच जीत था। अब तीसरे नंबर पर टीम इंडिया आ गई है। भारत ने 200 रन तो नहीं बनाए,लेकिन 199 रन जरूर बना दिए। ये टीम इंडिया का टी20 विश्व कप कप में सबसे बड़ा चेज है। ये भी भारत के लिए ये रिकॉर्ड है। इन 199 रनों में से 97 तो केवल संजू सैमसन ने ही बना दिए।
टारगेट का पीछा करते हुए जीत हासिल करने के मामले में सबसे ज्यादा निजी रनों की पारी खेलने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम पर था, जिन्होंने साल 2016 के टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मोहाली के मैदान पर टारगेट का पीछा करते हुए 82 रनों की नाबाद पारी खेलते हुए जीत दिलाई थी, तो वहीं साल 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में 160 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए नाबाद 82 रनों की पारी खेली थी।
वहीं अब संजू सैमसन ने कोहली के इस रिकॉर्ड को वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले में 97 रनों की अपनी नाबाद पारी के दम पर तोड़ दिया है। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने साल 2016 के टी20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज से मिली सेमीफाइनल में अपनी पिछली हार का बदला भी बराबर कर लिया है।

















