आज 3 मार्च, फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि शाम को 5 बजकर 07 मिनट तक रहेगी। वहीं उसके बाद प्रतिपदा तिथि शुरू हो जाएगी। वहीं आज मंगलवार का दिन है। आज छोटी होली, होलिका दहन, वसन्त पूर्णिमा, चैतन्य महाप्रभु जयन्ती, दोल पूर्णिमा, लक्ष्मी जयन्ती, मासी मागम, अट्टुकल पोंगल, चन्द्र ग्रहण पूर्ण, फाल्गुन अष्टाह्निका विधान पूर्ण, फाल्गुन पूर्णिमा व्रत, फाल्गुन पूर्णिमा, अन्वाधान, सावर्णि मन्वादि, गण्ड मूल, आडल योग है। आइए जानते हैं आज का राशिफल…
मेष राशि- बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू-तू मैं-मैं से बचें। महत्वपूर्ण निर्णय अभी न लें। मानसिक स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा। प्रेम संतान मध्यम रहेगा। व्यापारिक दृष्टिकोण से ठीक चलते रहेंगे। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।
वृषभ राशि- गृह कलह के बड़े संकेत हैं, बहुत बचकर पार करिए। स्वयं के स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिये। मां के स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिये। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी अभी रोक दीजिए, विवादित हो सकता है। प्रेम संतान का लगभग ठीक साथ रहेगा। व्यापार भी आपका सही चलता रहेगा। गणेश जी को प्रणाम करना और हरी वस्तु पास रखना शुभ होगा।
मिथुन राशि- अभी कोई नए व्यापार की शुरुआत न करिए। जो भी आपने सोच रखा है, डिजाइन कर रखा है उसको रोक के रखिए, अभी लागू मत करिए। नाक, कान, गला की परेशानी होगी। स्वयं के स्वास्थ्य और अपनों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम संतान की स्थिति ठीक है। व्यापार मध्यम है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
कर्क राशि- जुआ, सट्टा और लॉटरी में पैसे न लगाएं। अभी निवेश न करें क्योंकि धनहानि के संकेत हैं। अपनी जुबान पर काबू रखें, क्योंकि आपस में तू-तू मैं-मैं होने की संभावना है। मुख रोगों के शिकार हो सकते हैं, इसलिए अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति थोड़ी मध्यम है, लेकिन कोई बड़ी चिंता वाली बात नहीं दिखती। काली वस्तु का दान करना और बजरंगबली को प्रणाम करना आपके लिए शुभ होगा।
सिंह राशि- सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा, लेकिन इसके साथ ही घबराहट और बेचैनी बनी रह सकती है। एक अज्ञात भय आपमें व्याप्त रहेगा। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी है और व्यापार भी बेहतर रहेगा। हालांकि, जो लोग नौकरी-पेशे में हैं, उनके लिए थोड़ा समय चुनौतीपूर्ण हो सकता है। जीवनसाथी के साथ और उनके स्वास्थ्य को लेकर भी थोड़ा खराब समय रह सकता है। कुल मिलाकर समय उतार-चढ़ाव वाला है। शनिदेव को प्रणाम करना और काली वस्तु का दान करना आपके लिए शुभ रहेगा।
कन्या राशि- खर्च की अधिकता मन को परेशान कर सकती है और यह कर्ज की स्थिति भी ला सकती है। अज्ञात भय सताएगा। सिर दर्द और नेत्र पीड़ा जैसी समस्याएं बनी रह सकती हैं। हालांकि, शत्रुओं पर आपका दबदबा बना रहेगा, फिर भी मानसिक डिस्टर्बेंस रहेगी। प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति अच्छी है। शनिदेव को प्रणाम करना आपके लिए शुभ होगा।
तुला राशि- आय के नए-नए स्रोत बनेंगे, लेकिन विवादों के साथ। पुराने स्रोतों से भी पैसे आएंगे, पर वहां भी विवाद की स्थिति बन सकती है। यात्रा कष्टकारी हो सकती है, लेकिन उससे लाभ होगा। विवादास्पद समाचार प्राप्त हो सकते हैं, लेकिन आगे चलकर उनमें कुछ अच्छा ही होगा। हर लिहाज से दिन थोड़ा डिस्टर्बिंग है, पर लाभप्रद भी रहेगा। काली जी को प्रणाम करना आपके लिए शुभ होगा।
वृश्चिक राशि- कोर्ट-कचहरी में असमंजस की स्थिति बन सकती है। व्यापार थोड़ा मध्यम रहेगा। पिता के साथ और स्वयं के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी है। पीली वस्तु अपने पास रखना आपके लिए शुभ होगा।
धनु राशि- मान-प्रतिष्ठा पर आंच आ सकती है। भाग्य पर भरोसा करके कोई कार्य मत करिएगा। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम-संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम है, व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।
मकर राशि- चोट-चपेट लग सकती है, किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान की स्थिति सुधर चुकी है, व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु पास रखना शुभ होगा।
कुंभ राशि- जीवनसाथी के साथ और स्वास्थ्य पर ध्यान दें। नौकरी-चाकरी में थोड़ी अड़ंगा रहेगा, लेकिन लाभ होगा। प्रेम-संतान का साथ है, व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।
मीन राशि- स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। शत्रु सक्रिय रहेंगे लेकिन दबदबा कायम रहेगा आपका। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है, व्यापार लगभग ठीक है। शिवजी का जलाभिषेक करना और तांबे की वस्तु दान करना आपके लिए शुभ होगा।

















