BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

शराब पीने को लेकर हुए विवाद, चाचा ने भतीजे की लोहे की रॉड मारकर की हत्या

भिलाई। दिनांक 02.03.2026 को रात्रि लगभग 11:30 बजे सूचना प्राप्त हुई कि रावणभाठा जामुल निवासी हेमंत साहू की हत्या कर दी गई है। सूचना पर थाना जामुल पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची एवं घटना की तस्दीक की गई। जांच में पाया गया कि मृतक हेमंत साहू एवं उसके चाचा आशीष साहू के बीच शराब पीने को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के दौरान आरोपी द्वारा लोहे के पाइप से मृतक के सिर के पीछे बार-बार प्रहार किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर अचेत अवस्था में गिर गया और उसकी मृत्यु हो गई।

मृतक की माता ललिता साहू की रिपोर्ट पर थाना जामुल में अपराध क्रमांक 142/2026 धारा 103 BNS के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना उपरांत आरोपी फरार हो गया था।

पुलिस टीम द्वारा त्वरित पतासाजी एवं घेराबंदी कर दिनांक 03.03.2026 को घटना के 10 घंटे से कम समय के भीतर आरोपी को जामुल क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे का पाइप जप्त किया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल दुर्ग भेजा गया है।

आरोपी का नाम: 1. आशीष साहू, उम्र 25 वर्ष, निवासी रावणभाठा जामुल, थाना जामुल, जिला दुर्ग।

जप्त सामग्री : 1. लोहे का पाइप।

Related Posts