दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

होली त्यौहार के मद्देनज़र आईजी एवं एसएसपी ने संवेदनशील क्षेत्रों में स्वयं निरीक्षण किया

भिलाई। होली पर्व के दौरान शांति, सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु जिला दुर्ग में विशेष सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। संवेदनशील क्षेत्रों, पूर्व में अपराध प्रभावित स्थानों एवं अड्डेबाजी वाले क्षेत्रों की मैपिंग कर सतत निगरानी रखी जा रही है।

दुर्ग रेंज पुलिस महानिरीक्षक अभिषेक शांडिल्य द्वारा भिलाई एवं छावनी सब डिवीजन का भ्रमण कर होली ड्यूटी में लगे पुलिस बल की समीक्षा की गई तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल द्वारा सुपेला एवं भिलाई नगर थाना क्षेत्र के विभिन्न संवेदनशील स्थानों का मोटरसाइकिल से पेट्रोलिंग कर निरीक्षण किया गया। इस दौरान ड्यूटी में तैनात अधिकारियों/कर्मचारियों को सतर्कता, नियमित गश्त एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

संवेदनशील स्थलों पर ड्रोन कैमरा के माध्यम से निगरानी की जा रही है। महिला एवं बच्चों की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए विशेष महिला पेट्रोलिंग टीमों की तैनाती की गई है। जिले में लगभग 900 पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई हेतु “बाज़” विशेष क्विक रिस्पांस टीम गठित कर रणनीतिक स्थलों पर तैनात किया गया है। कार्यालयीन स्टाफ को भी आवश्यकता अनुसार फील्ड ड्यूटी में लगाया गया है!

दुर्ग पुलिस की अपील:
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि होली पर्व के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखें, अफवाहों पर ध्यान न दें तथा किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस नियंत्रण कक्ष अथवा नजदीकी थाना में दें। कानून व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध विधिसम्मत कठोर कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button