गुरुवार 5 मार्च को भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में शाम 7 बजे से खेला जाएगा। इन दोनों के जो भी टीम जीतेगी उसका फाइनल मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा। उम्मीद की जा रही है कि भारत और इंग्लैंड के बीच का मुकाबला दिलचस्प होगा। यह तीसरा मौका है जब भारत और इंग्लैंड लगातार टी20 विश्वकप तीसरी बार सेमीफाइनल में भिड़ंत होगा…
कोलकाता (ए)। न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 विश्वकप का पहला सेमीफाइनल बुधवार को कोलकाता के ईडन गार्डन के मैदान पर खेला गया। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थीं। दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 170 रन का लक्ष्य दिया था। कीवियों ने अफ्रीकियों को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया।
दक्षिण अफ्रीका ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 169 रन बनाए हैं। उनके लिए मार्को यानसेन ने 55 रनों की नाबाद पारी खेली। वहीं, कीवियों के लिए मैट हेनरी, कोल मैककोन्ची और रचिन रवींद्र ने दो-दो विकेट झटके। इसके अलावा लॉकी फर्ग्यूसन और जेम्स नीशम ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।
T20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। न्यूजीलैंड ने कोलकाता में खेले गए सेमीफाइनल मैच में फिन एलन के तूफानी शतक के दम पर साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से मात देकर फाइनल में जगह बनाई। इससे पहले साउथ अफ्रीका ने मार्को येनसन के तूफानी अर्धशतक के दम पर 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 169 रन स्कोरबोर्ड पर लगाए।
मार्को येनसन 30 गेंदों पर 55 रन बनाकर नाबाद लौटे। उन्होंने अपनी इस पारी में 2 चौके और 5 बेहतरीन छक्के जड़े। एक वक्त साउथ अफ्रीका के 77 रन के स्कोर तक 5 विकेट गिर चुके थे।
इसके बाद ट्रिस्टन स्टब्स और मार्को येनसन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 50 से ज्यादा रनों की साझेदारी की और टीम का स्कोर 150 के पार पहुंचाया। न्यूजीलैंड की ओर से कोल मकौंकी, मैट हेनरी और रचिन रवींद्र ने 2-2 विकेट झटके। लॉकी और नीशम को 1-1 विकेट मिला।

















