BREAKING

खास खबरफीचर्डविविध

भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 विश्वकप का दूसरा सेमीफाइनल आज, जानिए पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल?

वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच मुकाबला भारत और इंग्लैंड के बीच आज 5 मार्च को मुंबई में होने वाले इस मैच के मौसम की बात करें तो आसमान पूरी तरह से साफ रहेगा. एक्यूवेदर के अनुसार 39 डिग्री सेल्शियस अधिकतम और 23 डिग्री सेल्शियस न्यूनतम तापमान रहने की संभावना है…

 

 

मुंबई (ए)। सेमीफाइनल के सफर तक बीच में लडखड़ाने वाली भारतीय टीम के सामने अब इंग्लैंड की चुनौती होगी। भारत को आज गुरुवार 5 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले टी20 विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड के स्पिन गेंदबाजों की चुनौती का सामना करना होगा, जिसमें दोनों टीम एक दूसरे पर अपनी श्रेष्ठ साबित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगी। आज जो टीम जीतेगी उसका मुकाबला फाइनल में न्यूजीलैंड से होगा।

टूर्नामेंट की शुरुआत में प्रबल दावेदार मानी जा रही भारतीय टीम प्रतियोगिता में मजबूत टीमों के खिलाफ एक भी मैच में शानदार प्रदर्शन नहीं कर पाई। भले ही उसने ग्रुप चरण के अपने सभी मैच जीते लेकिन सुपर आठ में दक्षिण अफ्रीका से मिली करारी हार से उसकी कमजोरियां भी सामने आ गई। इसके बाद हालांकि भारतीय टीम ने लचीला दृष्टिकोण अपनाया जिससे वह सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रही।

भारत और इंग्लैंड लगातार तीसरी बार टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में एक-दूसरे का सामना करेंगे। इंग्लैंड ने 2022 में भारत को करारी शिकस्त दी थी। भारत ने 2024 में गुयाना में इसका बदला चुकता कर दिया था। इंग्लैंड को वर्तमान टूर्नामेंट में हैरी ब्रूक और विल जैक्स ने मुश्किल परिस्थितियों से बाहर निकाला है, जबकि ऑलराउंडर सैम करन ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है। दोनों टीम एक दूसरे के खेल से अच्छी तरह परिचित हैं और ऐसा नहीं कहा जा सकता कि किसी टीम को कुछ विशेष फायदा मिलेगा।

सेमीफाइनल मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी शाम 6:30 बजे होगा। प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स के पास है और दर्शक इसके मुकाबले स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर देख सकेंगे। इसके अलावा मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार एप पर होगी।

2007 के टी20 वर्ल्ड कप के बाद से लेकर दोनों ही टीमों के बीच अब तक 29 मैच खेले गए हैं, जिसमें भारत ने कमाल का खेल दिखाते हुए 17 मैच में जीत दर्ज की है, तो वहीं इंग्लैंड ने भी 12 मैच जीते हैं।

वानखेड़े स्टेडियम को भारत की सबसे अच्छी बैटिंग कंडीशन वाली पिच माना जाता है. इस विकेट पर टी20 क्रिकेट में पहली पारी का औसत स्कोर 176 रन रहा है. इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये ट्रैक बैटिंग के लिए बेहतरीन है और यहां बड़ा स्कोर देखने को मिल सकता है. इस विकेट पर बल्लेबाज सेट होने के बाद बड़ा स्कोर कर सकता है, और भारत ने पहले बल्लेबाजी कर ली तो वो 200 से ज्यादा का स्कोर आसानी से बना सकते हैं।

39 डिग्री सेल्शियस अधिकतम और 23 डिग्री सेल्शियस न्यूनतम तापमान रहने की संभावना है। आसमान में धुंध छाई रहेगी और ज्यादातर धूप खिली रहेगी। दोपहर में तेज धूप रहेगी। बारिश की संभावना ना के बराबर है और शाम भर मौसम शुष्क रहेगा। कुल मिलाकर, मौसम से खेल में रुकावट आने की संभावना नहीं है। हालांकि गर्मी और उमस खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए असुविधा हो सकती है, खासकर दोपहर के समय।

इस मैच में मैदानी अंपायर क्रिस गैफनी और अलाउद्दीन पालेकर होंगे, जबकि एड्रियन होल्डस्टॉक और पॉल रीफल को तीसरे और चौथे अंपायर के तौर पर चुना गया है। वहीं, मैच रेफरी के लिए एंडी पाइक्रॉफ्ट को जिम्मेदारी मिली है।

भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई में 3 बड़े क्रिकेट स्टेडियम स्थित हैं. जिसमें सबसे पुराना ब्रेबोर्न क्रिकेट स्टेडियम और सबसे नवीन नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम का नाम है, लेकिन सबसे चर्चित और इतिहासिक पलों का गवाह वानखेड़े स्टेडियम है. इस स्टेडियम का निर्माण एक विवाद की वजह से हुआ था. ब्रेबॉर्न स्टेडियम के ऑनर ग्रुप सीसीआई और मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के बीच टिकट बंटवारें को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया।

1973 में ये विवाद और भी ज्यादा गहरा गया और फिर करीब 40 हजार की दर्शक क्षमता वाले वानखेड़े स्टेडियम का 1974 में निर्माण किया गया. मुंबई क्रिकेट के बड़े प्रशासक और बड़े राजनेता रहे एसके वानखेड़े की पहल पर दक्षिण मुंबई में चर्च गेट स्टेशन के करीब वानखेड़े स्टेडियम का काम शुरू किया गया. 13 महीनों में इस स्टेडियम का काम पूरा हो गया और 1975 में भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट मैच खेला गया. वहीं भारत के 2011 के वर्ल्ड कप जीतने के बाद 2012 में भारत और इंग्लैंड के बीच यहां पर पहला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेला गया था।

 

Related Posts