BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

संभागायुक्त, आईजी, कलेक्टर और एसएसपी संग अधिकारी और कर्मचारियों ने खेली जमकर होली

भिलाई। दिनांक 05.03.2026 को पुलिस कंट्रोल रूम परिसर सेक्टर-06 भिलाई में पुलिस होली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संभाग कमिश्नर एसएन राठौर, पुलिस महानिरीक्षक अभिषेक शांडिल्य, जिला कलेक्टर अभिजीत सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल की उपस्थिति में जिले के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने जमकर होली खेली, एक दूसरे को गुलाल लगाया और बधाई दी।

इस अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने आपसी सौहार्द एवं भाईचारे के साथ एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली पर्व की शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस बल के मध्य आपसी समन्वय, सकारात्मक कार्य वातावरण एवं टीम भावना को प्रोत्साहित करना रहा।

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि होली पर्व को शांति, सौहार्द एवं आपसी भाईचारे के साथ मनाएं तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।

देखे वीडियो…

 

 

Related Posts