BREAKING

फीचर्डविविध

सैमसन नॉकआउट मैचों में सर्वाधिक रन बनाने वाले संयुक्त रूप से तीसरे बल्लेबाज बने, चौथी बार फाइनल में भारत

लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने कड़ी टक्कर दी। जैकब बेथेल ने बेहतरीन शतक लगाते हुए 105 रन बनाए, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने अहम मौकों पर विकेट लेकर मैच पर पकड़ बनाए रखी। निर्धारित 20 ओवर में इंग्लैंड की टीम सात विकेट पर 246 रन ही बना सकी…

 

 

मुंबई (ए)। भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में दमदार बल्लेबाजी की। सैमसन ने टी20 विश्व कप में अपना लगातार दूसरा अर्धशतक लगाया और साबित किया कि उन्हें प्लेइंग-11 में शामिल करने का फैसला सही था। सैमसन ने इससे पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ कोलकाता में नाबाद 97 रनों की पारी खेलकर टीम को सेमीफाइनल का टिकट दिलाया था और अब इंग्लैंड के खिलाफ भी उन्होंने उम्दा प्रदर्शन किया।

सैमसन भले ही शतक पूरा नहीं कर सके, लेकिन वह टी20 विश्व कप के नॉकआउट में सर्वोच्च स्कोर बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में शामिल हो गए। सैमसन नॉकआउट मैचों में सर्वाधिक रन बनाने वाले संयुक्त रूप से तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में विराट कोहली की बराबरी कर ली है जिन्होंने 2016 में वेस्टइंडीज के खिलाफ सेमीफाइनल में नाबाद 89 रन बनाए थे। टी20 विश्व कप के नॉकआउट में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड फिन एलेन के नाम है जिन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मौजूदा टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में नाबाद 100 रन बनाए।

टी20 विश्व कप के नॉकआउट मैचों में सबसे बड़े स्कोर

  • जैकब बेथेल – 105 बनाम भारत, मुंबई, 2026
  • फिन एलन – 100* बनाम दक्षिण अफ्रीका, कोलकाता, 2026 (सेमीफाइनल)
  • तिलकरत्ने दिलशान – 96* बनाम वेस्टइंडीज, द ओवल, 2009 (सेमीफाइनल)
  • विराट कोहली – 89* बनाम वेस्टइंडीज, मुंबई, 2016 (सेमीफाइनल)
  • संजू सैमसन – 89 बनाम इंग्लैंड, मुंबई, 2026

इस जीत के साथ ही भारत ने लगातार दूसरी बार टी20 विश्व कप के फाइनल में जगह बनाई है। इससे पहले पाकिस्तान 2007 और 2009 में तथा श्रीलंका 2012 और 2014 में लगातार दो बार फाइनल में पहुंच चुके हैं। अब भारतीय टीम 2024 और 2026 में लगातार दो बार फाइनल खेलने वाली तीसरी टीम बन गई है। अब भारतीय टीम का सामना 8 मार्च यानी रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले फाइनल में न्यूजीलैंड से होगा। टीम इंडिया इस बार लगातार दूसरा खिताब जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

इसके अलावा टीम इंडिया चौथी बार टी20 विश्व कप का खिताबी मुकाबला खेलेगी। भारतीय टीम इससे पहले 2007, 2014 और 2024 में फाइनल में जगह बना चुकी है। इससे पहले इंग्लैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका ने तीन-तीन बार टी20 विश्व कप के फाइनल मुकाबले खेले हैं।

Related Posts