BREAKING

देश-दुनियाफीचर्ड

‘एक रुपये में जूते’ का ऑफर: कई जिलों से पहुंच गए लोग, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज

भीड़ की वजह से इलाके में यातायात भी बाधित होने लगा, जिसके बाद पुलिस को एक्शन लेना पड़ा। पुलिस के अनुसार, दुकानदार ने पहले 100 ग्राहकों को मात्र एक रुपये में जूते देने का विज्ञापन दिया था, जिसके बाद देर रात दो बजे से ही भीड़ जमा होने लगी थी। भीड़ इतनी अधिक थी कि दुकान की क्षमता से अधिक ग्राहक आ गए, जिनमें बच्चे भी शामिल थे…

 

 

कोझिकोड (ए)। केरल के कोझिकोड जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक दुकानदार ने मात्र एक रुपये में महंगे जूते देने का ऑफर दिया। इसके बाद कई जिलों से लोग उसकी दुकान पर पहुंच गए। दुकान पर देर रात से ही लोग इकट्ठा होने लगे, जिसके बाद भीड़ काफी ज्यादा बढ़ गई।

हालात इतने खराब हो गए कि मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। आखिरकार पुलिस को भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा। दुकान के ऑफर के मुताबिक वह पहले 100 ग्राहकों को एक रुपये में जूते देने वाला था, जिस वजह से पहले पहुंचने की होड़ लग गई थी।

दरअसल, केरल के कोझिकोड जिले में महंगे जूते मात्र एक रुपये में बेचने के एक दुकान के प्रचार अभियान के दौरान रविवार सुबह भारी भीड़ जुट गई। इस भीड़ पर काबू पाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ गया। जानकारी के मुताबिक वायरल विज्ञापनों से आकर्षित होकर सैकड़ों ग्राहक तड़के ही इलाके में पहुंच गए, जिससे भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

भीड़ की वजह से इलाके में यातायात भी बाधित होने लगा, जिसके बाद पुलिस को एक्शन लेना पड़ा। पुलिस के अनुसार, दुकानदार ने पहले 100 ग्राहकों को मात्र एक रुपये में जूते देने का विज्ञापन दिया था, जिसके बाद देर रात दो बजे से ही भीड़ जमा होने लगी थी।

भीड़ इतनी अधिक थी कि दुकान की क्षमता से अधिक ग्राहक आ गए, जिनमें बच्चे भी शामिल थे। हैरानी की बात ये रही कि वायनाड जैसे जिलों से भी लोग आए थे। वायनाड से आए एक लड़के ने बताया कि वह देर रात ढाई बजे दुकान पर पहुंचा, लेकिन वहां पहले से ही भारी भीड़ थी।

लोगों की भारी भीड़ के कारण इलाके में अफरा-तफरी मच गई और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। जब स्थिति बेकाबू हो गई, तो पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा और भगदड़ रोकने के लिए हल्का लाठीचार्ज भी किया गया। इस अफरा-तफरी के बाद, इलाके में तनाव फैलाने के आरोप में दुकान मालिक को हिरासत में ले लिया गया।

Related Posts