BREAKING

फीचर्डविविध

150 प्रतिशत बढ़ी विश्वकप की इनामी राशि, जानिए विजेता सहित बाकी टीमों को मिले कितने रुपये?

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप के फाइनल में पावरप्ले के दौरान बिना किसी नुकसान के 92 रन बनाए। ये टूर्नामेंट के इतिहास में पावरप्ले में बनाया गया सर्वोच्च स्कोर है। टीम ने वेस्टइंडीज को पीछे छोड़ा जिन्होंने 2024 में अफगानिस्तान के खिलाफ पावरप्ले में एक विकेट पर 92 रन बनाए थे। सैमसन ने लगातार तीसरे मैच में अर्धशतक लगाया जिससे भारत विशाल स्कोर की ओर अग्रसर हुआ…

 

 

अहमदाबाद (ए)। टी20 विश्व कप 2026 का संस्करण समाप्त हो गया है। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गत चैंपियन भारत का सामना न्यूजीलैंड से हुआ। भारतीय टीम ने फाइनल मुकाबले में बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन किया और खिताब का बचाव करने में सफल रही। भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर तीसरी बार ट्रॉफी अपने नाम की। भारत ने 2007, 2024 और 2026 में इस टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया।

भारतीय टीम तीन बार टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम कर चुकी है। भारत ने 2007 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में पाकिस्तान को हराकर खिताब अपने नाम किया था। वहीं, 2024 में टीम ने रोहित शर्मा की अगुआई में दक्षिण अफ्रीका को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी। अब भारत ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार खिताब जीत लिया है। टूर्नामेंट के इतिहास में अब तक कोई भी टीम खिताब का बचाव नहीं कर सकी थी, लेकिन भारत ने यह कारनामा करके दिखाया।

टी20 विश्व कप की लोकप्रियता प्रतिदिन बढ़ती जा रही है और इस टूर्नामेंट की कमर्शियल वैल्यू भी लगातार बढ़ी है। पिछले 19 वर्षों में आईसीसी ने लगातार इनामी राशि में बढ़ोतरी की है। आईसीसी ने इस बार टी20 विश्व कप के लिए कुल इनामी राशि 13.5 मिलियन डॉलर (लगभग 123.77 करोड़ रुपये) रखी है। 2024 टी20 विश्व कप की तुलना में ये करीब 20 प्रतिशत ज्यादा है।
पिछली बार कुल इनामी राशि 11.25 मिलियन डॉलर (आज की तारीख में लगभग 104 करोड़ रुपये) थी। विजेता भारतीय टीम को 2.45 मिलियन डॉलर (लगभग 20.36 करोड़ रुपये) मिले थे, जबकि उपविजेता दक्षिण अफ्रीका को 1.28 मिलियन डॉलर (लगभग 10.64 करोड़ रुपये) की राशि मिली थी।
किस टीम को मिलेंगे कितने रुपये?
इस बार विजेता टीम को तीन मिलियन (करीब 27.50 करोड़ रुपये) और उपविजेता टीम को 1.6 मिलियन (करीब 14.67 करोड़ रुपये) मिले। विजेता और उपविजेता टीम के अलावा सेमीफाइनल में जिन दो टीमों का सफर समाप्त हुआ उन्हें एक समान 0.79 मिलियन डॉलर (करीब 7.24 करोड़ रुपये) की राशि मिली। यानी इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका की टीम को 7.24 करोड़ रुपये मिले। वहीं, पांचवें से 12वें स्थान की टीमों को एक समान 0.38 मिलियन डॉलर (लगभग 3.48 करोड़ रुपये) मिले, जबकि 13 से 20वें स्थान पर रहने वाली टीमों को 0.25 मिलियन (लगभग 2.29 करोड़ रुपये) मिले।
इस तरह बंटी टी20 विश्व कप 2026 की इनामी राशि
दौर राशि
विजेता (भारत) तीन मिलियन (करीब 27.50 करोड़ रुपये)
उपविजेता (न्यूजीलैंड) 1.6 मिलियन (करीब 14.67 करोड़ रुपये)
सेमीफाइनल में हारने वाली टीमें 0.79 मिलियन डॉलर (करीब 7.24 करोड़ रुपये)
पांचवें से 12वें स्थान की टीमें 0.38 मिलियन डॉलर (लगभग 3.48 करोड़ रुपये)
13 से 20वें स्थान पर रहने वाली टीमें 0.25 मिलियन (लगभग 2.29 करोड़ रुपये)

Related Posts