BREAKING

देश-दुनियाफीचर्ड

भारत के विश्व विजेता बनने पर गदगद हुए प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह सहित इन नेताओं की दिल खोलकर तारीफ

टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए भारत ने पांच विकेट खोकर 255 रन बनाए। इसके जवाब में कीवी टीम 19 ओवर में 159 रन पर सिमट गई। भारत के लिए सबसे ज्यादा 89 रन संजू सैमसन ने बनाए। अभिषेक शर्मा ने 52 और ईशान किशन ने 54 रन का योगदान दिया। अंत में शिम दुबे ने 8 गेंद में 26 रन बनाकर भारत को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। न्यूजीलैंड के जेम्स नीशम ने 3 विकेट लिए…

 

नईदिल्ली (ए)। टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम की जीत पर पीएम मोदी ने दिल खोलकर बधाई दी। उन्होंने कहा कि भारत की यह जीत पक्के इरादे और टीमवर्क को दर्शाती है। पूरी टीम की तारीफ करते हुए उन्होंने लिखा कि इस जीत ने हर भारतीय के दिल को खुशी से भर दिया है। गृहमंत्री अमित शाह ने भी खिलाड़ियों को खुले दिल से सराहा। उन्होंने लिखा कि हर भारतीय को गर्व महसूस कराने के लिए पूरी टीम को बधाई।

भारत ने टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर तीसरी बार यह टूर्नामेंट जीता। इससे पहले 2007 में महेंद्र सिंह धोनी और 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप जीता था। अब सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में तीसरी बार भारत टी20 चैंपियन बना।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर लिखा, “चैंपियंस! आईसीसी मेन्स टी-20 वर्ल्ड कप जीतने पर भारतीय टीम को बधाई! यह शानदार जीत ज़बरदस्त स्किल्स, पक्के इरादे और टीमवर्क को दिखाती है। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में जबरदस्त हिम्मत दिखाई है। इस जीत ने हर भारतीय के दिल को गर्व और खुशी से भर दिया है। बहुत बढ़िया, टीम इंडिया! भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर जीत लिया।

गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा, “क्या जीत है,वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया को सलाम। पूरे टूर्नामेंट में आपके शानदार प्रदर्शन और जोश के जबरदस्त प्रदर्शन ने देश को गौरव और गर्व दिलाया है। हर भारतीय को गर्व महसूस कराने के लिए पूरी टीम को बधाई।”

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा, जयतु भारतम्! आज फिर आसमान ‘तिरंगा’ हो गया, 145 करोड़ भारत वासियों को हार्दिक बधाई! विश्व विजेता भारतीय क्रिकेट टीम का हृदयतल से अभिनंदन!

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लिखा, भारतीय क्रिकेट टीम को टी-20 वर्ल्ड कप जीतने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह ऐतिहासिक जीत पूरे देश के लिए गर्व और हर्ष का क्षण है। खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन, अनुशासन, समर्पण और टीम भावना से देश का नाम विश्व पटल पर रौशन किया है। टीम इंडिया के कप्तान श्री सूर्य कुमार यादव जी सहित सभी खिलाड़ियों, कोच तथा सहयोगी स्टाफ को इस शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई। विशेष रूप से बिहार के लाल एवं अत्यंत प्रतिभाशाली खिलाड़ी श्री ईशान किशन जी को भी मेरी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं, जिन्होंने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से इस जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। हमें विश्वास है कि भारतीय टीम आगे भी इसी तरह शानदार प्रदर्शन कर देश को गौरवान्वित करती रहेगी। सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना है।

 

 

 

Related Posts