अपहरण कर नाबालिक बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले 02 आरोपी पुलिस के गिरफ्त में…प्रार्थी की नाबालिक बेटी को कोई अज्ञात व्यक्ति के द्वारा घर से सोये स्थिति से उठाकर लेकर गया प्रार्थी की रिपोर्ट की…पीड़िता ने बताया कि आरोपी के साथ एक और लडका था दोनों खेत की ओर ले जाकर गलत काम (दुष्कर्म) किया…
कांकेर। प्रार्थी के द्वारा थाना उपस्थित होकर मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 07.03.2026 के रात्रि में प्रार्थी की नाबालिक बेटी को कोई अज्ञात व्यक्ति के द्वारा घर से सोये स्थिति से उठाकर लेकर गया प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कांकेर में गुम इन्सान क्र. 22/26 दिनांक 07.03.2026 कायम कर पृथक से अपराध क्र. 89/26 धारा 137(2) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी निखिल राखेचा के निर्देशन में योगेश साहू अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांकेर के मार्गदर्शन में, मोहसिन खान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कांकेर के पर्यवेक्षण में, थाना कांकेर द्वारा विशेष टीम गठित की जाकर नाबालिक बालिका व अज्ञात आरोपी के बारे में पता तलाश हेतु टीम रवाना किया गया।
विवेचना के दौरान प्रार्थी की नाबालिक बेटी का पता तलाश के दौरान परिजनों के पेश करने पर दस्तयाब कर नाबालिक बालिका से पुछताछ करने पर एक व्यक्ति जो सफेद रंग का शर्ट एवं काले रंग का पैंट पहना हुआ था, उसके साथ एक और लडका था दोनों खेत की ओर ले जाकर गलत काम (दुष्कर्म) किया जाना बताई।
ग्रामीणों से पुछताछ करने पर दिनांक 07.03.2026 को रात्रि में गांव के अमित जैन और उसके दोस्त रोहन जैन को पीड़िता के घर आस-पास घूमते देखना बताने पर दोनों को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पुछताछ करने पर आरोपीगण के द्वारा दिनांक घटना को अपराध घटित करना कबूल करने पर आरोपी अमित कुमार जैन एवं रोहन जैन के द्वारा अपराध धारा 65(2),70(2),332 बीएनएस, 4,6,8,10 पाॅक्सो एक्ट का घटित होना पाये जाने से उक्त धारा का समावेश कर आरोपीगण के विरूद्ध विधिवत् कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया।
गिरफ्तार आरोपी: 01. अमित कुमार जैन उर्फ बिल्लू पिता किशन कुमार जैन उम्र 20 निवासी हाटकोगेंरा जिला उत्तर बस्तर कांकेर।
02. रोहन कुमार जैन उर्फ उत्सव पिता विमल कुमार उम्र 20 वर्ष निवासी सिदेसर आवासपारा जिला उत्तर बस्तर कांकेर।

















