BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

लिफ्ट लेकर वाहन में बैठी महिला से छेड़छाड़, लूटपाट करने और चलती वाहन से फेंकने वाला आरोपी गिरफ्तार

लिफ्ट लेकर वाहन में बैठी महिला से आरोपियों ने किया छेड़़छाड़…उक्त महिला से किया लूटपाट….महिला के विरोध करने पर चलती वाहन से फेंका…आरोपियों में एक आरोपी आदतन अपराधी…पुलिस की घेराबंदी से पकडे़ गये आरोपी…आरोपी हरेन्द्र पोया इसके पूर्व भी थाना कोरर के हत्या जैसे जघन्य अपराध कर जेल की सजा काट चूका है…

 

 

कांकेर। प्रार्थीया के द्वारा दिनांक 08.03.2026 को थाना आकर लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज करायी कि, दिनांक 07.03.2026 को ग्राम माकड़ी से भानुप्रतापपुर के लिए एक ईको वेन कार से लिफ्ट लेकर जा रही थी। इसी दौरान गांव कुर्री के पास आरोपी द्वारा छेड़छाड़ करते हुए इसके पास रखे मोबाईल, पर्स एवं पैसे को लूटपाट किया एवं जान से मारने की नियत से चलती गाड़ी से नीचे फेक दिया।

प्रार्थी की आवेदन पर सेे अज्ञात आरोपियों के खिलाफ थाना कोरर में अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी निखिल राखेचा के निर्देशन में, योगेश साहू अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांकेर के मार्गदर्शन में, मोहसिन खान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कांकेर के पर्यवेक्षण में पता तलाश हेतु थाने का टीम व थाना भानुप्रतापपुर की टीम को लगाया गया।

प्रकरण में विवेचना के दौरान फरार आरोपी की पता साजी की जा रही थी। पता साजी के दौरान सूचना मिला कि, एक ईको वेन ग्राम हाटकर्रा की ओर से अत्यधिक गति से आ रहा है सूचना पर हाटकर्रा चौक कोरर में एमसीपी लगाकर वाहन को रोककर चालक को थाना लाकर पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा अपराध कबूल करने पर आरोपी के पेश करने पर ईको वेन क्रमांक सीजी 05 एएल 8186, लूटपाट की गई मोबाईल, पर्स एवं 1000 रूपये को जप्त किया गया।

आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि, आरोपी हरेन्द्र पोया इसके पूर्व भी थाना कोरर के हत्या जैसे जघन्य अपराध कर जेल की सजा काट चूका है एवं वर्तमान में एक अन्य अपराध में फरार था आरोपी आदतन अपराधी है।

आरोपियों के द्वारा दिनांक 07/03/2026 को ग्राम दुगली के पास जिला धमतरी से एक ईको वेन को चोरी कर लाया था। माकड़ी चैक से सवारी मिलने पर महिला के साथ ग्राम कुर्री में छेड़छाड कर लूटपाट करने लगा भानबेड़ा में चलती गाड़ी से फेंक दिया।

आरोपियो द्वारा अपराध कारित करना कबूल करने पर आरेापी को गिरफ्तार कर दिनाँक 08/03/2026 को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण एवं आपराधिक रिकार्ड:-
01. हरेन्द्र कुमार पोया पिता सुरेष पोया उम्र 25 वर्ष निवासी हरनपुरी थाना कोरर जिला उ.ब. कांकेर के विरूद्व थाना कोरर में अप.क्र. 20/2021 धारा 307, 302 भादवि, अप.क्र. 16/2026 धारा 296, 115(2), 351(2), 333 बीएनएस, अपराध क्र. 28/26 धारा 351(2), 74,76, 109,309(6),3(5)

02. अपचारी बालक।

बरामदगी का विवरण: ईको वेन क्रमांक सीजी 05 एएल 8186, लूटपाट की गई मोबाईल, पर्स एवं 1000 रूपये।

Related Posts