BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

उमदा त्रिसंगम चौक का होगा सौंदर्यीकरण, महापौर और सभापति ने किया भूमिपूजन

भिलाई 03। नगर पालिक निगम भिलाई-चरौदा स्थित उमदा चौक (त्रिसंगम चौक) के सौंदर्यीकरण हेतु सोमवार को भूमिपूजन महापौर निर्मल कोसरे और सभापति कृष्णा चंद्राकर द्वारा किया गया। उमदा चौक का सौंदर्यीकरण विश्व गुरु इस्पात प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के द्वारा 7.50 लाख रुपए के सीईआर मद से किया जाएगा। जिसमें उमदा चौक पर चारों तरफ ब्रेकर, चबूतरा का निर्माण किया जाएगा। वही महापौर निधि मद 5 लाख रुपए से संस्कृति भवन, उमदा में पेवर ब्लॉक का भी भूमिपूजन किया गया।

महापौर और सभापति ने कहा कि त्रिसंगम चौक इस क्षेत्र का सबसे पुराना और प्रसिद्ध चौक है। सौंदर्यीकरण के बाद इस चौक की सुंदर और व्यवस्थित होगी जो लोगों को आकर्षित करेगी। स्थानीय पहचान मजबूत होगी साथ ही सही डिज़ाइन, संकेतक से ट्रैफिक सुचारु रूप से चलेगा और दुर्घटनाएँ कम होगी।

चौक पर लोगों की आवाजाही बढ़ती है, जिससे आसपास की दुकानों और बाजार को फायदा होता है। चौक लोगों के लिए सार्वजनिक स्थान बनता है। ऐसे चौक सामाजिक गतिविधियों, बैठने या छोटे कार्यक्रमों के लिए अच्छे सार्वजनिक स्थल बनते है, इस चौक के सौंदर्यीकरण से इस क्षेत्र के लोगों को निश्चित ही लाभ मिलेगा।

इस दौरान एमआईसी सदस्य संतोषी विनोद निषाद, दीप्ति आशीष वर्मा, पूर्व पार्षद बहल राम साहू विश्व गुरु इस्पात कंपनी के प्रतिनिधि मनीष अग्रवाल, अनिल दीक्षित, संदीप पाठक, सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Related Posts