भिलाई। दिनांक 10.03.2026 को पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि थाना स्मृति नगर क्षेत्र अंतर्गत नेहरू नगर स्थित विद्या विहार कॉलोनी के एक मकान में अनैतिक देह व्यापार संचालित किया जा रहा है। सूचना के आधार पर महिला रक्षा टीम एवं थाना स्मृति नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मकान नंबर 146/8, विद्या विहार कॉलोनी, नेहरू नगर में रेड कार्यवाही की गई।
रेड कार्यवाही के दौरान पाया गया कि उक्त मकान में महिलाओं को बुलाकर उनसे अनैतिक देह व्यापार कराया जा रहा था। मौके से संचालिका सहित एक ग्राहक को पकड़ा गया तथा कुल 08 महिलाओं को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई।
पूछताछ एवं साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 के अंतर्गत थाना स्मृति नगर में अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई। मौके पर मिली अन्य महिलाओं के संबंध में माननीय न्यायालय के निर्देशों का पालन करते हुए आवश्यक कार्यवाही उपरांत उन्हें रिहा किया गया।
आरोपी का नाम:1. धनवंती रावत
2. अमन शेख, उम्र 25 वर्ष, निवासी जयंती नगर मस्जिद के पास, वार्ड क्रमांक 16, थाना मोहन नगर, जिला दुर्ग।
जप्त सामग्री : 1. 01 नग मोटर साइकिल (पल्सर), 2. 12 नग मोबाइल फोन, 3. वेश्यावृत्ति में प्रयुक्त आपत्तिजनक सामग्री, 4. नगदी राशि 5500/- रुपये।


















