BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

बर्थडे पार्टी के बहाने युवक को बुलाकर षडयंत्रपूर्वक उसकी महिला मित्र से शारीरिक संबंध बनाने कहकर मोबाईल छुपाकर विडियो क्लीप बनाकर ब्लैकमेलिंग करने वाली महिला गिरफ्तार

आरोपिया रोशनी खुंटे, बच्चे के बर्थडे पार्टी के बहाने युवक को बुलाकर षडयंत्रपूर्वक महिला मित्र से शारीरिक संबंध बनाने कहकर मोबाईल छुपाकर विडियो क्लीप बनाकर ब्लैक मेलिंग करना…आरोपिया द्वारा प्रार्थी से एक लाख रूपये की मांग किया नही देने पर विडियो क्लीप को वायरल करने की धमकी दी गई है…शाम को प्रार्थी के पहुचने के पहले रोशनी खुटे अपने परिवार के सदस्य को घर से बाहर भेज दी…

 

 

बिलासपुर। दिनॉक 06.03.26 को प्रार्थी थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदक पत्र पेश कर आरोपिया रोशनी खुंटे द्वारा ब्लैकमेलिंग कर जबरन वसूली करने के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराया।

प्रार्थी ने बताया कि दिनांक 01.02.2026 की शाम को धुर्वाकारी के रोशनी खुटे के बेटा के बर्थ-डे में मेरी महिला मित्र पहले से गये हुये थे जहां बर्थ-डे शाम को होना था।

शाम को प्रार्थी के पहुचने के पहले रोशनी खुटे अपने परिवार के सदस्य को घर से बाहर भेज दी थी और प्रार्थी तथा उसके महिला मित्र को अपने घर में संबंध बना लो बोलकर अपने बेडरूम में धुला हुआ बेडसीट बिछाई एवं खिड़की में परदा लगाई जहां वे दोनो सबंध बनाये।

जिसके बाद में आरोपीया राशनी खुंटे द्वारा प्रार्थी के मोबाइ्रल में मैसेज करके विडियो का स्क्रिनशॉर्ट भेजकर बोली कि तुम्हारा पुरा विडियो बना ली हूँ।

एक लाख रूपये दो नहीं तो वायरल कर दूंगी, बोलकर जबरन वसुली के लिय दबाव बना रहे है कि प्रार्थी के रिपोर्ट पर आरोपिया रोशनी खुंटे के विरूद्ध अपराध धारा 308(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्घ कर गिरफ्तार किया गया है।आरोपिया को शांति व्यवस्था बनाये रखने प्रतिबंधात्मक कार्यवाही पृथक से किया गया है।

गिरफ्तार आरोपिया: रोशनी खुंटे

Related Posts