छत्तीसगढ़फीचर्ड

पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता द्वारा थाना भाटापारा ग्रामीण का किया गया वार्षिक निरीक्षण

बलौदा बाजार। दिनांक 12.03.2026 को पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता द्वारा थाना भाटापारा ग्रामीण का वार्षिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उनके द्वारा थाना प्रभारी सहित थाना में उपस्थित समस्त अधिकारी/कर्मचारियों को क्षेत्र अंतर्गत सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

सर्वप्रथम पुलिस अधीक्षक द्वारा थाने के सभी अधिकारी/कर्मचारियों की परेड लेकर सलामी ली गई एवं सभी कर्मचारियों का टर्न आउट चेक किया गया। इस दौरान उत्तम टर्न आउट प्रस्तुत करने वाले पुलिस स्टाफ को पुरस्कृत किया गया।

एसपी भावना गुप्ता द्वारा थाने में दर्ज विभिन्न गंभीर अपराध एवं थाना में पेंडिंग अपराधों, शिकायत, मर्ग एवं लंबित अपराधों का सार्थक निराकरण करने हेतु थाना प्रभारी भाटापारा ग्रामीण को निर्देशित किया गया। साथ ही नये कानून के प्रावधानों के अनुसार, ई-साक्ष्य एवं तकनीकी संसाधनों का बेहतर उपयोग करने के लिए भी निर्देश दिया गया।

थाना परिसर, अभिलेख, सीसीटीएनएस कक्ष आदि के रख-रखाव व साफ-सफाई का निरीक्षण कर थाना प्रभारी भाटापारा ग्रामीण एवं उपस्थित अधिकारी/कर्मचारीगण को अपराध नियत्रंण, लंबित विवेचना व लंबित अपराधों लंबित मर्ग, लंबित शिकायत, लंबित पत्रों का समयबद्ध गुणवत्ता पूर्वक निराकरण करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।

महिला एवं बालक संबंधी अपराध एवं गंभीर अपराधों की जांच-विवेचना निर्धारित समयावधि पर करने हेतु आवश्यक हिदायत दिया गया। इसके अतिरिक्त थाने में उपस्थित आवश्यक पंजियों ग्राम अपराध पुस्तिका, हिस्ट्री शीट रजिस्टर, निगरानी रजिस्टर सहित विभिन्न रजिस्टरों का निरीक्षण कर पाई गई खामियों एवं कमियों को एक हफ्ते के भीतर पूरा करने थाना प्रभारी भाटापारा ग्रामीण को सख्त निर्देश दिया* गया।

थाना भाटापारा ग्रामीण के माल खाना में जाकर जप्त सामग्री का बारीकी से निरीक्षण कर, रख रखाव एवं समयावधि पर जप्ती माल का निराकरण के भी निर्देश दिये गए। पुलिस अधीक्षक द्वारा हवालात व संपूर्ण थाना परिसर में साफ- सफाई का भी अवलोकन किया गया एवं परिसर में साफ सफाई रखने का निर्देश दिया गया।

थाने के विवेचकों के पास कितना लंबित है जानकारी ली गई एवं लंबित शिकायत, अपराध, मर्ग, लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण करने का सख्त निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान माननीय न्यायालय से जुड़े मामलों के त्वरित निष्पादन करने, महिला एवं बालक बालिकाओं से संबंधित तथा हत्या और अन्य मामलों में शीघ्र गिरफ्तारी करने, थाने में आमजनों के द्वारा किसी मामले को लेकर उपस्थित होने पर सम्मान पूर्वक बैठा कर उनकी समस्याओं/शिकायतों का निराकरण करने हेतु निर्देश दिया गया। बेसिक पुलिसिंग एवं विजिबल पुलिसिंग के तहत शाम को पैदल पेट्रोलिंग करने एवं होटल, गुंडा, निगरानी, बदमाशों की नियमित चेकिंग करने का निर्देश दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button