BREAKING

घर-परिवारफीचर्ड

राशिफल 15 मार्च: तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन यश और कीर्ति दिलाने वाला है, आपके निजी पुरुषार्थ और मेहनत का फल आपको प्राप्त होगा

आज 15 मार्च, चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी के साथ रविवार का दिन है। पंचांग के अनुसार आज सुबह 9 बजतर 16 मिनट तक रहने वाली है। इसके बाद द्वादशी तिथि आरंभ हो जाएगी। आज पापमोचनी एकादशी का व्रत रखा जा रहा है। इसके अलावा अगले माह के लिए आज से खरमास आरंभ हो गए हैं, जिससे हर तरह के शुभ और मांगलिक कार्यों में ब्रेक लग जाती है। इसके साथ आज सर्वार्थ सिद्धि, शवि योग के साथ श्रवण नक्षत्र बन रहा है। आइए जानते हैं आज का राशिफल…

 

 

मेष राशि (Aries)

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। किसी अनचाही यात्रा के योग बन रहे हैं, जिससे आपको थोड़ी थकान महसूस हो सकती है। हालांकि, शिक्षा और प्रतियोगिता के क्षेत्र में जुटे विद्यार्थियों को बड़ी सफलता मिलने की संभावना है। किसी भी नए या नियोजित कार्य को करते समय सावधानी बरतें और अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें।

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन उत्साह से भरा रहेगा। आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है जो आपके मन को प्रसन्न कर देगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का भरपूर सहयोग मिलेगा। घर में मांगलिक कार्यों की रूपरेखा बन सकती है और पारिवारिक जीवन अत्यंत आनंददायक व्यतीत होगा।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि के लोगों के लिए आज यात्रा सुखद रहने वाली है। हालांकि, आर्थिक दृष्टि से आपको थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। बड़े खर्चों से बचने का प्रयास करें, अन्यथा बजट बिगड़ सकता है। आपकी थोड़ी सी असावधानी बड़े नुकसान का कारण बन सकती है, इसलिए अपनी वाणी पर संयम रखें और सोच-समझकर बोलें।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आएगा। मित्रों से मुलाकात के योग हैं और धन लाभ की प्रबल संभावना बनी हुई है। हालांकि, पड़ोसियों के साथ छोटे-मोटे विवाद से बचने की सलाह दी जाती है। ईश्वर के प्रति आपकी आस्था बढ़ेगी, जो आपको मानसिक शांति प्रदान करेगी।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि वालों को आज भावुक होकर कोई भी बड़ा निर्णय लेने से बचना चाहिए, क्योंकि जल्दबाजी में लिया गया फैसला कष्टकारी हो सकता है। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी, लेकिन किसी व्यक्ति विशेष के साथ आपका वैचारिक मतभेद या विवाद हो सकता है। धैर्य और संयम से काम लें।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि के जातकों के लिए आज व्यापार और व्यवसाय में काफी व्यस्तता रहेगी। मन में किसी अनजान डर या चिंता के कारण बेचैनी रह सकती है। सकारात्मक रहें और अपने काम पर ध्यान केंद्रित करें। किसी प्रभावशाली अधिकारी से सहयोग मिलने की उम्मीद है, जो आपके रुके हुए कार्यों को गति देगा।

तुला राशि (Libra)

तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन यश और कीर्ति दिलाने वाला है। आपके निजी पुरुषार्थ और मेहनत का फल आपको प्राप्त होगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। हालांकि, यात्रा या प्रवास के दौरान अपनी सुरक्षा और सामान का विशेष ध्यान रखें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि के जातकों को आज बड़े जोखिम वाले कार्यों से दूर रहना चाहिए। पारिवारिक मामलों में शांति बनाए रखें और विवादों को तूल न दें। आर्थिक योजनाएं सफल होंगी और आपके द्वारा किए गए प्रयास सार्थक परिणाम देंगे। निवेश के मामले में संयम बरतना हितकर रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद शुभ है। धन की प्राप्ति के साथ-साथ पारिवारिक सुख और वैभव बना रहेगा। मन में प्रसन्नता रहेगी और कहीं बाहर घूमने जाने का योग बन सकता है। व्यर्थ के विवादों से खुद को दूर रखें ताकि आपकी मानसिक शांति भंग न हो।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि के जातकों को आज अचानक कहीं से धन लाभ हो सकता है। प्रियजनों और पुराने मित्रों से भेंटवार्ता होगी जो सुखद रहेगी। आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। पारिवारिक जिम्मेदारियों को समय पर पूरा करने से मन में संतोष और प्रसन्नता का भाव रहेगा।

कुम्भ राशि (Aquarius)

कुम्भ राशि वालों के लिए आज का दिन दूसरों के सहयोग से कार्य सिद्ध करने वाला है। संतान के भविष्य या स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है। यदि आपका कोई मामला कोर्ट-कचहरी में चल रहा है, तो वहां सावधानी पूर्वक कदम उठाएं। कागजी कार्रवाई में पारदर्शिता रखें।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि के जातकों के लिए आज मांगलिक कार्यों के योग बन रहे हैं। आपकी पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और समाज में आपका कद बढ़ेगा। वाहन सुख मिलने की प्रबल संभावना है। साथ ही, दूर रहने वाले किसी प्रिय मित्र की ओर से कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है।

Related Posts