BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

किसी और के नाम से जारी फ्लाइट की टिकट पर फर्जी तरीके से यात्रा करने का प्रयास करने वाला आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। दिनांक 12.03.2026 को रायपुर एयरपोर्ट में एक व्यक्ति द्वारा स्नेहल राजू भाई पटेल के नाम से जारी एयर टिकट पर रायपुर से इंदौर जाने के लिए फ्लाइट में यात्रा करने का प्रयास किया जा रहा था। एयरपोर्ट पर नियमित सुरक्षा जांच के दौरान प्रस्तुत किए गए आधार कार्ड की सत्यता पर संदेह होने पर जब गहन जांच की गई तो पाया गया कि उक्त आधार कार्ड कूटरचित (फर्जी) है।

जांच में पाया गया कि आरोपी कुलदीप सिंघल द्वारा स्नेहल राजू भाई पटेल के आधार कार्ड में अपना फोटो लगाकर फर्जी आधार कार्ड तैयार किया गया था। उक्त फर्जी दस्तावेज को असली के रूप में उपयोग करते हुए आरोपी स्नेहल राजू भाई पटेल के नाम से जारी एयर टिकट पर रायपुर से इंदौर की यात्रा करने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान एयरपोर्ट में सुरक्षा जांच के समय उसे पकड़ लिया गया।

आरोपी का नाम कुलदीप सिंघल निवासी 109 श्रद्धा श्री कॉलोनी, बरपानी धाम, इंदौर, थाना विजय नगर, जिला इंदौर (मध्यप्रदेश), वर्तमान पता कृष्णा एवेन्यू फेस-1, लिम्बोदी, खंडवा रोड, थाना तेजाजी नगर, जिला इंदौर (मध्यप्रदेश) है।

आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायालय द्वारा उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

पुलिस द्वारा मामले की विवेचना जारी है तथा यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी द्वारा इस प्रकार के कूटरचित दस्तावेज तैयार करने में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता तो नहीं है।

Related Posts