चुनाव आयोग ने 2026 में होने वाले 4 राज्यों- पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और एक केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इस आर्टिकल में पढ़ें पूरा शेड्यूल…
नईदिल्ली (ए)। देश में बड़े चुनावी मुकाबले का आगाज होने जा रहा है। भारत निर्वाचन आयोग ने 2026 में होने वाले 4 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया है। पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में चुनाव होने हैं, जिनकी तारीखें आ गई हैं। चुनाव के चरण, कैंडिडेट्स के नॉमिनेशन की डेट, मतदान की तारीख और परिणाम के दिन की घोषणा कर दी गई है।
पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरल समेत देश के चार राज्य और एक केंद्र शासित प्रदेश में चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में एक ही चरण में मतदान होना है। वहीं, पश्चिम बंगाल में दो चरण में वोटिंग होगी। इसके साथ ही 6 राज्यों की 8 सीटों पर उपचुनाव भी होने हैं। ये भी दो चरण में 9 और 23 अप्रैल को होंगे। सभी चुनावों के नतीजों का ऐलान 4 मई को होगा। चुनाव आयोग ने बताया कि असम, केरल और पुडुचेरी की सभी सीटों पर 9 अप्रैल को वोटिंग होगी। वहीं, तमिलनाडु में 23 अप्रैल को मतदान होगा।
पश्चिम बंगाल में दो चरण में चुनाव होने हैं। पहले चरण में 23 अप्रैल को 152 सीटों पर वोटिंग होगी। वहीं, दूसरे चरण में 29 अप्रैल को 142 सीटों पर मतदान होगा। उपचुनाव में गोवा, कर्नाटक, नगालैंड और त्रिपुरा की खाली सीटों पर 9 अप्रैल को वोटिंग होगी। वहीं, महाराष्ट्र और गुजरात की चार सीटों पर 23 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे।
पश्चिम बंगाल
पहले चरण के गजट नोटिफिकेशन की तारीख- 30 मार्च 2026
पहले चरण के नॉमिनेशन की आखिरी तारीख- 6 अप्रैल 2026
पहले चरण के वोटिंग की तारीख- 23 अप्रैल 2026
दूसरे चरण के गजट नोटिफिकेशन की तारीख- 2 अप्रैल 2026
दूसरे चरण के नॉमिनेशन की आखिरी तारीख- 9 अप्रैल 2026
दूसरे चरण के वोटिंग की तारीख- 29 अप्रैल 2026
परिणाम- 4 मई 2026
असम
चरण- 1
गजट नोटिफिकेशन की तारीख- 16 मार्च 2026
नॉमिनेशन की आखिरी तारीख- 23 मार्च 2026
वोटिंग की तारीख- 9 अप्रैल 2026
परिणाम- 4 मई 2026
तमिलनाडु
चरण- 1
गजट नोटिफिकेशन की तारीख- 30 मार्च 2026
नॉमिनेशन की आखिरी तारीख- 6 अप्रैल 2026
वोटिंग की तारीख- 23 अप्रैल 2026
परिणाम- 4 मई 2026
केरल
चरण- 1
गजट नोटिफिकेशन की तारीख- 16 मार्च 2026
नॉमिनेशन की आखिरी तारीख- 23 मार्च 2026
वोटिंग की तारीख- 9 अप्रैल 2026
परिणाम- 4 मई 2026
पुडुचेरी
चरण- 1
गजट नोटिफिकेशन की तारीख- 16 मार्च 2026
नॉमिनेशन की आखिरी तारीख- 23 मार्च 2026
वोटिंग की तारीख- 9 अप्रैल 2026
परिणाम- 4 मई 2026


















