छत्तीसगढ़फीचर्ड

रात्रि में घर से उठाकर ले जाकर जबरदस्ती सामुहिक बलात्कार करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पीडित आदिवासी महिला को मां बहन की अश्लील गाली गलौच, मारपीट कर सामूहिक बलात्कार के आरोपियों को पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार…प्रकरण में जोड़ी गई है अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम की धारा…पीड़िता ने बताया रात्रि 12.00 बजे तक मेरे साथ जबरदस्ती सामुहिक बलात्कार कर मां बहन की अश्लील गाली गलौज कर किए…

 

 

बालोद। पीड़िता आदिवासी महिला थाना बालोद जिला बालोद ने लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज करायी कि यह एक आदिवासी महिला जानते हुए गांव के विकास सिन्हा पिता रामस्वरूप सिन्हा और रोशन कुमार साहू पिता गिरधर साहू एवं कमल कुमार सेन पिता मनोहर लाल सेन सभी साकिनान करहीभदर के द्वारा दिनांक 22.02.2026 के रात्रि 09.00 बजे उठाकर ले गये।

रात्रि 12.00 बजे तक मेरे साथ जबरदस्ती सामुहिक बलात्कार कर मां बहन की अश्लील गाली गलौज कर किसी को बतायेगी तो कोई यकीन नहीं करेगा कहकर सभी लोग पेट एवं बांया घूटने एवं शरीर के अन्य भाग में मारपीट किया है।

मारपीट करने से मेरे पेट एवं बांया घुटने एवं शरीर के अन्य भाग में चोंट आया है कि रिपोर्ट पर थाना बालोद में अपराध क्रमांक 107/2026 धारा 296,115(2), 87, 70(1) बी एन एस एवं 3(2)(वी) एसटीएससी एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया हैं।

अपराध की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल के मार्ग दर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर के निर्देशन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बालोद बोनीफॉस एक्का के पर्यवेक्षण में व थाना प्रभारी निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा के नेतृत्व में सायबर सेल बालोद टीम की सहायता से आरोपीगण विकास सिन्हा पिता रामस्वरूप सिन्हा उम्र 26 वर्ष 02. कमल कुमार सेन पिता मनोहर लाल सेन उम्र 23 वर्ष साकिनान करहीभदर थाना व जिला बालोद छ.ग. को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया।

जिन्होने अपराध घटना करना स्वीकार किया व घटना के संबंध में ग्राम विकास समिति के समक्ष गुनाह स्वीकार कर.अर्थ दण्ड देना बताया। आरोपियों के विरूद्ध धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने से विधिवत् दिनांक 14.03.2026 के गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

आरोपीगणों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा, म.प्र.आर. नर्मदा कोठारी, प्र.आर. योगेश सिन्हा, प्र.आर. दुर्याेधन यादव, आरक्षक मोहन कोकिला, संजय सोनी, बनवाली साहू, नाग़ेश्वर साहू सायबर सेल प्रभारी धरम भुआर्य एवं सायबर टीम की विशेष योगदान रहा।

गिरफ्तार आरोपीगणों का नामः
01. विकास सिन्हा पिता रामस्वरूप सिन्हा उम्र 26 वर्ष पता- ग्राम करहीभदर थाना व जिला बालोद
02. कमल कुमार सेन पिता मनोहर लाल सेन उम्र 23 वर्ष पता-ग्राम करहीभदर थाना व जिला बालोद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button