रास्ता रोककर तुम वार्ड की समस्याओं का निराकरण नही कर रहे हो कहकर एक राय होकर जान से मारने की नियत से मां बहन की अश्लील गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का व पहने चूडा से मारपीट किया है।मारपीट करने से वीरेन्द्र साहू के नाक, आंख, गाल एवं अन्य जगहों पर गंभीर चोंटे आई है…
बालोद। दिनांक 11.03.2026 के रात्रि पार्षद वीरेन्द्र साहू अपने दोस्त हेमंत नेताम के साथ शादी कार्यक्रम में शामिल होकर रात्रि करीबन 09.00 बजे वापस अपने घर जा रहे थे तभी वार्ड क्रं. 7 टीचर कॉलोनी राजहरा के ग्राउण्ड के पास आरोपी 01. दीपक साहू, 02. अजित सिंह, 03. कैलाश साहू साकिनान वार्ड क्रं. 7 टीचर कॉलोनी राजहरा थाना राजहरा जिला बालोद (छग) द्वारा रास्ता रोककर तुम वार्ड की समस्याओं का निराकरण नही कर रहे हो कहकर एक राय होकर जान से मारने की नियत से मां बहन की अश्लील गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का व पहने चूडा से मारपीट किया है।
मारपीट करने से वीरेन्द्र साहू के नाक, आंख, गाल एवं अन्य जगहों पर गंभीर चोंटे आई है, प्रार्थी हेमंत नेताम के रिपोर्ट पर अपराध धारा सदर कायम कर विवेचना मे लिया गया था।
विवेचना दौरान गवाहों एवं आहत विरेन्द्र साहू से पूछताछ में आरोपी दीपक यादव, अजीत सिंह, कैलाश साहू के द्वारा आहत विरेन्द्र साहू को जान से मारने के नियत से हाथ मुक्का, कड़े से गंभीर चोंटे पहुंचा कर एवं गमछे से गला दबाना पाया गया।
आरोपीगणों के द्वारा आहत को रास्ते में रोककर जान से मारने की नियत से मारपीट कर गंभीर चोंटें पहुचाने से प्रकरण में धारा 109(1) (हत्या का प्रयास) बीएनएस जोडी गई, प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज अभिषेक शांडिल्य के आदेश पर योगेश पटेल पुलिस अधीक्षक बालोद तथा मोनिका ठाकुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला बालोद के निर्देशन में एवं विकास पाटले नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा के मार्गदर्शन में थाना स्तर पर टीम का गठन किया गया।
आरोपियों का लगाता पतासाजी कर रहे थे, पतासाजी में सायबर सेल से तकनीकि सहायता भी ली गयी जिससे आरोपियों को दुर्ग एवं धमतरी क्षेत्र से हिरासत में लिया गया, आरोपियों द्वारा पूछताछ में अपराध घटित करना स्वीकार करने से आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में थाना राजहरा पुलिस एवं सायबर सेल बालोद की सराहनीय भूमिका रही
गिरफ्तार आरोपी-
1. दीपक यादव पिता बिसौहा राम उम्र 33 वर्ष
2. अजीत सिंह पिता राम उदगार सिंह उम्र 34 वर्ष
3. कैलाश साहू पिता स्व. सोहन लाल उम्र 38 वर्ष
तीनो साकिनान वार्ड क्रमांक 07 टीचर कालोनी राजहरा थाना राजहरा जिला बालोद (छग)


















