दुर्ग। दिनांक 17.03.2026 को थाना कुम्हारी क्षेत्रांतर्गत मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति खारुन ग्रीन कॉलोनी गेट नंबर 02 के पास अफीम रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई एवं संदेही को पकड़ा गया।
पूछताछ एवं तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ अफीम तथा बिक्री की नगदी राशि बरामद की गई। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 0/2026 धारा 18(ग), 27(क), 29 NDPS Act के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया।
आरोपी का नाम: गुरमेल सिंह, उम्र 70 वर्ष, निवासी खारुन ग्रीन कॉलोनी हाउस नंबर 50, कुम्हारी, जिला दुर्ग.
जप्त सामग्री: 1. 403 ग्राम अफीम (कीमती लगभग 2,00,000 रुपये)
2. नगदी रकम 14,46,000/- रुपये।
3. दो नग मोबाइल फोन (कीमती लगभग 5,500 रुपये)


















