रायपुर। दिनांक 18.03.2026 को सूचक ने थाना गंज में सूचना दिया कि थाना गंज क्षेत्रांतर्गत स्थित सिद्धि विनायक होटल के छत से महिला द्वारा कूदकर आत्महत्या कर लिया गया है।
जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा मृतक महिला की पतासाजी की गई एवं मृतक महिला की सिनाख्तगी कु. हनी गुप्ता पिता दीपक गुप्ता उम्र 25 साल निवासी एमआईजी 13 थाना चक्रधर जिला रायगढ़ हाल निवासी राजधानी विहार म.नं. 02 सड्डू थाना विधानसभा रायपुर के रूप में की गई।
जांच के दौरान टीम के सदस्यों को मृतक कु. हनी गुप्ता के गुमशुदगी की रिपोर्ट उसके परिजनो द्वारा दिनांक 07.03.2026 को थाना विधानसभा में गुम इंसान क्र 42/2026 दर्ज कराया गया था।
जिसमें विधानसभा पुलिस की टीम द्वारा दिनांक 11.03.2026 को गुमइंसान मृतक कु. हनी गुप्ता को दस्तयाब कर लिया गया था।


















