BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

वाहन चेकिंग के दौरान ग्रैंड विटारा कार से नगद 25 लाख रुपए जप्त

मारुति ग्रैंड विटारा कार मे बड़ी मात्रा में नगदी रकम परिवहन करते एक व्यक्ति को चेकिंग के दौरान पुलिस ने पकड़ा…कार के अंदर 500-500 नोट का कुल 50 बंडल जुमला 25 लाख रूपये बरामद…वाहन में सवार व्यक्ति को नोटो के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने धारा 94 बी.एन.एस.एस का नोटिस किया गया जारी…कार, मोबाईल एवं नगदी सहित जुमला जप्ती किमती 40,45,840.00 रूपये…

 

 

महासमुंद। NH 53 रोड थाना के सामने ग्राम जोगिडीपा में दिनांक 19.03.2026 को मुखबीर सूचना पर वाहन चेकिंग के दौरान पिथौरा की ओर से आ रही कालारंग की ग्रैंड विटारा कार क्रमांक ओडी 15 एए 5080 को रोककर चालक नाम पता पुछने पर अपना नाम मोहित आनन्द पिता मुनीश चंद्र आनंद उम्र 26 साल निवासी सुपकार बिल्डिंग बुधाराजा संबलपुर थाना जिला संबलपुर उड़िसा का होना बतायें।

कार के बीच सीट में सफेद काला रंग का चेकदार बैग में रखे सामान के संबंध में पुछताछ करने पर मोहित आनंद द्वारा रायपुर में फ्लैट खरीदने के लिए नगदी रकम 25 लाख रूपये रायपुर लेकर जाना बताया उक्त वाहन में रखे सफेद काला रंग के चेकदार बैग का तलाशी लेने पर बैग के अंदर 500-500 सौ नोट का बंडल प्रत्येक बंडल में 100-100 नोट कुल 50 बंडल जुमला 25 लाख रूपये रखे मिला।

उक्त नोटों के संबंध में वैद्य कागजात पेश करने धारा 94 बी.एन.एस.एस का नोटिस तामील किया गया नोटिस में मोहित आनंद द्वारा कोई कागजात नही होना लिखित में दिये जाने पर कार्यवाही करते हुए कुल संपत्ति कीमती 40,45,840 रूपये को जप्त किया गया है।

नगद राशि जिनसे जब्त की गई-
01. मोहित आनंद पिता मुनिश चंद्र उम्र 26 वर्ष साकिन सुबकार बिल्डिंग बुधाराजा संबलपुर थाना जिला संबलपुर ओडिशा

जप्त संपत्ति-
01- एक वाहन ग्रैंड विटारा कार ओडी 15 एए 5080 इस्तेमाली कीमत 15 लाख रूपये।

02- 500 रूपये का कुल 50 बंडल जुमला 25 लाख रूपये।
03. दो नग मोबाईल किमती 45 हजार रूपये जुमला।

कुल जप्त संपत्ति कीमती 40,45,840 रूपये।

Related Posts