छत्तीसगढ़फीचर्ड

CSPDCL का सहायक अभियंता, उप अभियंता और सहायक ग्रेड-1 रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

रायपुर। प्रार्थी प्रदीप यादव, निवासी जांजगीर द्वारा एन्टी करप्शन ब्यूरो, बिलासपुर में शिकायत की गई थी कि वह ग्राम खोखसा में फ्लाई एश ब्रिक्स का प्लांट डालना चाहता है, जहां ट्रांसफार्मर लगाने के लिए उसने सीएसपीडीसीएल कार्यालय जांजगीर में आवेदन दिया था।

उसके लिए डिमांड नोट भी पटा दिया था किन्तु ट्रांसफॉर्मर और मीटर लगाने के एवज में उप अभियंता राजेन्द्र शुक्ला द्वारा 10,000 रुपये और सहायक अभियंता विजय नोर्गे और उनके सहायक सहायक ग्रेड-1 देवेन्द्र राठौर द्वारा 25,000 रुपये रिश्वत की मांग की जा रही है।

प्रार्थी रिश्वत नहीं देना चाहता था बल्कि आरोपियों को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़वाना चाहता था। शिकायत सत्यापन पर सही पाये जाने से दिनांक 20.03.2026 को ट्रेप आयोजित कर प्रार्थी से आरोपीगण उप अभियंता राजेन्द्र शुक्ला को 10,000 रूपये रिश्वत लेते तथा सहायक अभियंता विजय नोर्गे एवं उनके सहयोगी सहायक ग्रेड-1 देवेंद्र राठौर को 25,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया।

तीनों आरोपियों के विरूद्ध धारा 7, 12 पीसीएक्ट 1988 यथासंशोधित अधिनियम 2018 के प्रावधानों के तहत् अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button