छत्तीसगढ़फीचर्ड

पीएम आवास योजना की राशि के विवाद में मितानिन की हत्या, आरोपी 9 माह बाद गिरफ्तार

9 माह पुराने मितानिन प्रेरक जयंती मंडल हत्याकांड का खुलासा…जयंती मंडल हत्याकांड में आरोपी गिरफ्तार…पैसों के विवाद में हुई थी मितानिन की हत्या…आवास योजना के पैसे बने हत्या की वजह, जयंती मंडल केस सुलझाया गया…आरोपी ने बताया कि उसकी माता के नाम पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ₹40,000 की राशि प्राप्त हुई थी, जिसका निर्माण कार्य मृतिका जयंती मंडल (मितानिन प्रेरक) को दिया गया था…

 

 

कांकेर। दिनांक 18 जून 2025 को थाना दुर्गूकोंदल क्षेत्र अंतर्गत लिगभंगदरहा जंगल के पगडंडी मार्ग में एक अज्ञात महिला (उम्र लगभग 30-35 वर्ष) का शव संदिग्ध अवस्था में मिलने की सूचना प्राप्त हुई। मृतका के सिर एवं चेहरे पर पत्थर से वार कर हत्या किया जाना पाया गया। सूचना पर पुलिस टीम, ग्राम कोटवार एवं सरपंच के साथ मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया गया।

मृतिका की पहचान जयंती मंडल पति सुभाष मंडल उम्र 40 वर्ष निवासी चिखली थाना बड़‌गांव जो कि दुगूकोंदल क्षेत्र में मितानिन प्रेरक का कार्य करती थी के रुप में हुई। प्रथम दृष्टया हत्या का मामला पाए जाने पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 103(1) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश सिन्हा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर मामले के सभी पहलुओं की पुनः जांच की गई। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर महत्वपूर्ण सुराग प्राप्त हुआ।

संदेह के आधार पर ग्राम सोनपाल थाना बड़गांव निवासी आरोपी तारकचंद उर्फ चंदन से पूछताछ की गई, जिसने प्रारंभ में टालमटोल किया, किन्तु बाद में अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी माता के नाम पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ₹40,000 की राशि प्राप्त हुई थी, जिसका निर्माण कार्य मृतिका जयंती मंडल (मितानिन प्रेरक) को दिया गया था। मृतिका द्वारा राशि लेने के बाद भी घर का निर्माण नहीं किया गया तथा बार-बार टालमटोल किया जाता रहा। राशि वापस मांगने पर भी मृतिका द्वारा इंकार करने से आरोपी आक्रोशित हो गया और हत्या की योजना बनाई।

दिनांक 18 जून 2025 को आरोपी ने मृतिका को एक अन्य निर्माण कार्य दिलाने का झांसा देकर जंगल की ओर ले गया, जहां पैसे को लेकर विवाद होने पर पास पड़े पत्थर से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी।

आरोपी का विवरण:- तारकचंद विश्वकर्मा उर्फ चन्दन , उम्र 19 वर्ष,निवासी सोनपाल थाना बड़गांव,जिला कांकेर।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button