खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

नगर पालिका परिषद का सीएमओ एवं लेखापाल 33 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

रायपुर। प्रार्थी चन्द्रमणी वर्मा, निवासी आमाखेरवा मनेन्द्रगढ़, जिला एम.सी.बी. द्वारा एन्टी करप्शन ब्यूरो, अम्बिकापुर में शिकायत की गई थी कि वह सांई कन्स्ट्रक्शन एण्ड सप्लायर के नाम से मनेन्द्रगढ़ में फर्म का संचालन करता है।

उनके द्वारा नगर पालिका मनेन्द्रगढ़ के वार्ड क्रमांक 11 में रिटर्निंग वॉल निर्माण कार्य एवं वार्ड कमांक 8 में सीसी सड़क निमार्ण कार्य किया गया है, जिसकी राशि 5.90 लाख रुपये भुगतान करने के एवज में सीएमओ, नगर पालिका परिषद मनेन्द्रगढ़ मो. इशहाक खान एवं प्रभारी लेखापाल (सहायक राजस्व निरीक्षक) सुशील कुमार के द्वारा 9 प्रतिशत कमीशन के रूप में 53,000 रूपये रिश्वत की मांग की जा रही है।

पूर्व बिल के भुगतान की कमीशन नहीं दिये जाने पर उसके आगामी बिलों का भुगतान भी रोक दिया गया है। प्रार्थी रिश्वत नहीं देना चाहता था बल्कि आरोपियों को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़वाना चाहता था।

शिकायत सत्यापन दौरान आरोपी प्रभारी लेखापाल (सहायक राजस्व निरीक्षक) सुशील कुमार द्वारा 20,000 रूपये ले लिया गया था। दिनांक 23.03.2026 को ट्रेप आयोजित कर प्रार्थी से आरोपीगण सीएमओ मो. इशहाक खान एवं सुशील कुमार को शेष राशि 33,000 रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया।

दोनों आरोपियों के विरूद्ध धारा 7, 12 पीसीएक्ट 1988 यथासंशोधित अधिनियम 2018 के प्रावधानों के तहत् अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button