दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

दुर्ग नगर निगम का आय – व्यय में 10 करोड़ का अंतर एव अनिमियतता का आरोप निराधार – आयुक्त हरेश मंडावी

दुर्ग। विगत दिनों कतिपय समाचार पत्रों में नगर निगम दुर्ग के आय व्यय ब्यौरा में 10 करोड़ का गड़बड़ी आने तथा नगरीय निकाय मंत्री शिव डहरिया ने इस अनिमियतता की जानकारी आयुक्त हरेश मंडावी से मांगी गई है, की खबर दैनिक समाचार पत्रों में प्रकाशित की गई है।

प्रकाशित समाचार का खंडन करते हुए आयुक्त नगर निगम दुर्ग द्वारा ये स्पष्ट किया कि नगरीय प्रशासन मंत्री को भेजे जाने वाले प्रपत्र में त्रुटिवश शासन से प्राप्त ऋण एव आय की जानकारी नही जोड़ा गया था।इसलिए आय ओर व्यय में अंतर दिख रहा था।

शासन से प्राप्त 465.79 लाख एवं निकाय को उसकी बचत राशि 583.71 लाख कुल 1049.50 लाख का केवल वेतन पर व्यय किया गया था। इसके अतिरिक्त किसी अन्य परियोजना हेतु व्यय नही किया गया है।
अतः समाचार पत्रों में प्रकशित आय व्यय में 10 करोड़ राशि का अंतर एवं अनियमितता का आरोप मिथ्या है।नगर निगम दुर्ग द्वारा सभी कार्य पारदर्शिता से किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button