दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

प्रदेश में पहली बार हाइड्रोपोनिक गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, नगद 40 हजार रुपए भी जप्त

अवैध गांजा एवं उच्च गुणवत्ता के हाइड्रोपोनिक (Hydroponic) गांजा के साथ 02 आरोपी गिरफ्तार…जप्त मादक पदार्थ और जप्त सामग्री की अनुमानित जुमला बाजार कीमत ₹1,75,000 रुपये आंकी गई…नशा सेवन में प्रयुक्त गोगो पेपर सामग्री सहित नगदी एवं मोबाइल जप्त…NDPS एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया…

 

भिलाई। नशा मुक्ति अभियान के तहत थाना भिलाई नगर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध सतत कार्यवाही की जा रही है। दिनांक 04.04.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि बोरसी रोड स्थित बीज विकास निगम के पास, रुआबांधा भिलाई क्षेत्र में कुछ व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री कर रहे हैं तथा नशा सेवन हेतु सामग्री भी उपलब्ध करा रहे हैं।

सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर संदिग्ध व्यक्तियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से सामान्य गांजा के साथ-साथ हाइड्रोपोनिक विधि से उगाया गया उच्च गुणवत्ता का गांजा (Hydroponic Weed) बरामद किया गया, जो सामान्य गांजा की तुलना में अधिक प्रभावी एवं महंगा होता है तथा विशेष रूप से नशे के लिए उपयोग में लाया जाता है।

मामले में अपराध क्रमांक 155/2026 धारा 20(ख), 27(ए), 29 NDPS Act के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। प्रकरण में मादक पदार्थ के स्रोत एवं अन्य संलिप्त व्यक्तियों की पतासाजी की जा रही है।

आरोपी का नाम: 1. विक्रम साहू, उम्र 29 वर्ष, निवासी मोंगरा 101 फेस बी, तालपुरी, भिलाई।

2. यश विश्वकर्मा, उम्र 27 वर्ष, निवासी एमआईजी 1/982, हुडको, भिलाई, जिला दुर्ग।

जप्त सामग्री : 1. लगभग 02 किलोग्राम गांजा (अनुमानित कीमत ₹1,00,000/-)
2. 2.3 ग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा (अनुमानित कीमत ₹10,000/-)
3. चिलम, रोलिंग पेपर (गोगो पेपर), लाईटर
4. सिगरेट एवं बीड़ी
5. 01 नग मोबाइल फोन कीमती 25,000₹
6. नगदी रकम 40,0000 ₹

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button